जोशीमठ महाविद्यालय में परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
संजय कुंवर
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल टिहरी की आधारभूत पाठ्यक्रमों की बीए. बीएससी और एमए इतिहास और राजनीति विज्ञान की परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्य और वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर प्रीति कुमारी ने कहा कि लगभग डेढ़ माह तक चलने वाले परीक्षा कार्यक्रम को बड़ी दक्षता और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पादित किया जा चुका है। प्राचार्य ने परीक्षा समिति के प्रभारी डॉ. जीके. सेमवाल, डॉ. किशोरी लाल, रणजीत सिंह राणा और हरीश सिंह नेगी सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई दी। प्रोफेसर प्रीति कुमारी ने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से परीक्षा सम्पन्न करना महाविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है।
