जोशीमठ : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उर्गमघाटी में भंडारी को मांगा समर्थन

Team PahadRaftar

उर्गमघाटी में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जनसभा में राजेन्द्र भंडारी के पक्ष में मांगा समर्थन

रघुबीर नेगी 

जोशीमठ : राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने रविवार को उर्गमघाटी पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में जन समर्थन मांगा।

राज्य गठन के 23 वर्षों के बाद पहली बार कोई मुख्यमंत्री उर्गमघाटी पहुंचा जहां उर्गमघाटी की जनता ने ढोल-नगाड़े के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

राजेन्द्र जी ने लंबे समय से इस क्षेत्र की सेवा की है। कांग्रेस पार्टी अब दिशा हीन और विकास से कोसों दूर चली गई है। राजेन्द्र जी ने विकास को चुना है। उन्होंने विकास को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा की सदस्यता ली, अब वो इस क्षेत्र को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो गई है। तीन तलाक को खत्म कर दिया गया है। मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में राम लला की स्थापना कर मंदिर बनकर तैयार हुआ है। मोदी जी के नेतृत्व में विश्व में भारत को विश्व पटल पर नई पहचान हुई है। मोदी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार भी कई महत्त्वपूर्ण निर्णय ले रही है। समान नागरिक संहिता कानून को लागू किया। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड, देश का पहला राज्य बन गया है।राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून महालक्ष्मी किट योजना, लखपति दीदी योजना, उत्तराखंड आयुष्मान योजना, वृद्धा पेंशन योजना, होमस्टे योजना की शुरुआत की गई है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने जनमानस हमेशा झूठ फैलाने का काम किया है। उर्गमघाटी के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सड़क शिक्षा पर्यटन स्वास्थ्य पुनर्वास सम्बंधित ज्ञापन सौंपा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव एवं पंच बद्री ध्यान बदरी की धरती हमेशा पर्यटकों से गुलजार रहती है इस पर सरकार काम कर रही है। जल्द यहां की समस्याएं पर कार्यवाही की जायेगी।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/ राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भण्डारी, श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, प्रदेश मंत्री गुड्डू लाल, भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री आनंद सैलानी, पूर्व प्रमुख भरत सिंह नेगी मिंकल देवी प्रधान उर्गम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भगवती प्रसाद नंबूरी ने किया।

Next Post

जोशीमठ : गणेश गोदियाल ने पंचम केदार उर्गमघाटी की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला के पक्ष में मांगे वोट

गणेश गोदियाल ने किये पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव एवं पंचबदरी ध्यान बदरी दर्शन मांगीं मनौतियां जोशीमठ : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर एवं ध्यान बदरी मंदिर में पूजा- अर्चना कर मांगी मनौतियां। बदरीनाथ विधायक उपचुनाव में […]

You May Like