जोशीमठ छठपर्व : गांधी मैदान में अस्ताचलगामी सूर्यदेव को श्रद्धालुओं व्रतीयों ने दिया अर्घ्‍य,अब सूर्योदय का इंतजार – संजय कुँवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

जोशीमठ छठपर्व : गांधी मैदान में अस्ताचलगामी सूर्यदेव को श्रद्धालुओं व्रतीयों ने दिया अर्घ्‍य,अब सूर्योदय का इंतजार

पहाडों में भी भगवान सूर्य देव को समर्पित आस्था पर्व “छठ पूजा उत्सव” की धूम। सूबे के आखिरी सीमांत नगर जोशीमठ में व्यवसाय रोजगार करने वाले पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार प्रांत के लोगों में कड़ाके की ठण्ड के बाद भी इस पारंम्परिक लोक पर्व को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। जोशीमठ के गांधी मैदान में हो रहा छट पूजा उत्सव का आयोजन,36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू,आज अस्ताचल गामी व कल उदयाचलगामी सूर्य भगवान को दिया जाएगा अ‌र्घ्य
चार दिनी इस छठ महापर्व के पहले दिन जहाँ महिला व्रतियों ने सूर्यास्त के बाद गांधी मैदान में एकजुट होकर खरना पूजा की।

इसके बाद से निर्जला उपवास शुरू हो गया। बुधवार की संध्या में अस्ताचलगामी भगवान सूर्य देव को पहला अ‌र्घ्य दिया गया। कल गुरुवार की सुबह के अ‌र्घ्य के पश्चात व्रती पारण करेंगी। मंगलवार को खरना पूजन के साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया।आज बुधवार की शाम छठ गीतों के साथ गांधी मैदान जोशीमठ लोक आस्था के पर्व का पहला अ‌र्घ्य समर्पित हुआ जिसमें भारी संख्या में पूर्वी यूपी और बिहार राज्य के लोगों नें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Next Post

छह सालों में स्वीकृति के बाद भी नहीं हो पाया सड़क का निर्माण शुरू - पहाड़ रफ्तार

छह सालों में कनखुल चोपड़यों गढी मोटर मार्ग मात्र आधा किमी ही बन पाया है। सड़क की स्वीकृति के बाद भी सड़क निर्माण न होने से क्षेत्र की एक हजार से अधिक जनसंख्या मीलों पैदल चलने को मजबूर है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सड़क निर्माण का कार्य तत्काल […]

You May Like