जोशीमठ : भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेलंग व पैनी क्षेत्र में जनसंपर्क कर मांगे वोट

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

जोशीमठ : बीजेपी ओबीसी मोर्चा के नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने सेलंग व पैनी क्षेत्र में किया वृहद चुनावी जनसंपर्क।

सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को लेकर सभी दलों का चुनाव प्रचार अभियान अंतिम चरण में पहुंचने वाला है, नगर मंडल और ग्रामीण मंडल दोनों क्षेत्र में फिलहाल  बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ही टोलियां चुनाव प्रचार प्रसार अभियान में सभी बूथों में नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता खासकर क्षेत्र के ओबीसी मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं की टोली भी बढ़ चढ़ कर गढ़वाल लोकसभा सीट पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार अनिल बलूनी के पक्ष में क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में डोर टू डोर प्रचार प्रसार अभियान छेड़े हुए है।

बीजेपी के वरिष्ट नेता कृष्णमणि थपलियाल के मार्ग दर्शन में ओबीसी मोर्चा बीजेपी कार्यकर्ताओं की विशेष टोली में नितेश चौहान नगर मंडल अध्यक्ष ,अखिलेश भुजवान जिला महामंत्री OBC मोर्चा चमोली जयप्रकाश मंडल मंत्री अनिल जोशीमठ मंडल उपाध्यक्ष सहित महिला मोर्चा से जुड़ी सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में जबरदस्त प्रचार प्रसार और जनसंपर्क अभियान चला कर बीजेपी के अबकी बार 400 पार के स्लोगन को अमूर्त रूप देने के लिए जी जान से जुटे हुए नजर आ रहे है।

Next Post

जोशीमठ क्षेत्र में मौसम में बदलाव के साथ झमाझम बारिश 

जोशीमठ क्षेत्र में मौसम में बदलाव के साथ झमाझम बारिश  संजय कुंवर  सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में आज दोपहर बाद एक बार मौसम ने करवट बदली तो नगर क्षेत्र में झमाझम बारिश की बौछार होने से लोगों को धूल भरी आंधी व हल्की तपिश से निजात मिली, तो बारिश के कारण […]

You May Like