जोशीमठ : हेमकुंड साहिब यात्रा पथ से बर्फ हटाने के लिए गोविन्दघाट पहुंची सेना का दल

Team PahadRaftar

श्री हेमकुंड साहिब आस्था पथ से बर्फ हटाने का कार्य कल से  होगा शुरू, भारतीय सेना की टीम गोविंदघाट पहुंची

संजय कुंवर, गोविंद घाट,जोशीमठ

सूबे की चार धाम यात्रा के साथ साथ प्रसिद्ध हिंदू सिक्ख आस्था का संगम श्री लोकपाल हेमकुंड साहिब जी के कपाट आगामी 25 मई 2025 को खुलने है, ऐसे में सचखंड श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू होने से पूर्व गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा यात्रा तैयारी जोर शोर से शुर कर दी गई है।

इसी क्रम में भारतीय सेना के 9 आई बी एक्स ब्रिगेड के अधीन 418 इंजीनियर यूनिट के 25 जवान सूबेदार जितेन्द्र मल्ल और हवलदार अमरदीप सिंह के नेतृत्व में श्री हेमकुंड साहिब धाम के आस्था पथ में पसरी बर्फ को हटाकर गुरु मार्ग सुचारु करने के लिए गोविंद घाट पहुंच चुके हैं। जो कल शनिवार से अपना साजो समान,लेकर गोविंद धाम घांघरिया पहुंच जाएँगे। जहां दो से तीन दिन घांगरिया क्लाई मेटाजेशन करेंगे और साथ-साथ घांगरिया में रास्ते पर बरफ हटाएंगे.तीन दिन घांगरिया रुकने के बाद हेमकुंड साहिब जाएंगे और बर्फ हटाने का काम शुरू करेंगे।

Next Post

चमोली : जिले में भारी बारिश व अतिवृष्टि से फसलों को भारी नुक्सान, विद्यालयों में कल का अवकाश घोषित

चमोली : जनपद में अतिवृष्टि का अलर्ट, चमोली जिले में भारी बारिश व अतिवृष्टि से फसलों व बागवानी को भारी नुक्सान, जिलाधिकारी ने मौसम अलर्ट के चलते शनिवार को विद्यालयों में अवकाश किया घोषित है। सूबे के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है, […]

You May Like