जोशीमठ : हेमकुंड साहिब यात्रा पथ खोलने में युद्धस्तर पर जुटी सेना

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

जोशीमठ : भारतीय सेना के जवान हेमकुंड साहिब यात्रा पथ को खोलने में युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं, सेना के आस्था पथ पर अटूट समर्पण से बर्फ हटाने के कार्य में सफलता मिल रही है।

हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा तैयारियों को लेकर हेमकुंड साहिब प्रबंधन के साथ ही सेना के जवान पूरे समर्पण और उत्साह के साथ जुटे हुए हैं। सेना के जवानों द्वारा सिखों के आस्था पथ हेमकुंड साहिब यात्रा को सुगम और सरल बनाने के लिए युद्धस्तर पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। हमारी भारतीय सेना सीमा पर देश की रक्षा करने के साथ ही आस्था पथ पर तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम और सरल बनाने के लिए भी हमेशा आगे रही है।

 

Next Post

गौचर : अपनी पहाड़ी संस्कृति में किया सुपौत्रों का मुंडन संस्कार व भोज, हो रही सराहना

केएस असवाल  गौचर : पहाड़ से पलायन के साथ यहां के लोग अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज और खान-पान को भी भूल रहे हैं। और युवा पीढ़ी बाहरी संस्कृति की ओर भी आकर्षित  हो रहे हैं। लेकिन ऐसे समय में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पहाड़ में अपने जड़ों से जुड़कर […]

You May Like