जोशीमठ : वृद्ध महिला सामान ले जाते थकान व चक्कर आने से सड़क पर गिर पड़ी, तो एसपी चमोली प्रमेन्द्र डोबाल ने की मदद – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

संजय कुंवर जोशीमठ

चमोली पुलिस अधीक्षक ने वृद्ध महिला को हांफते हुए कंधे पर सामान ले जाते देखा तो अपना वाहन रोककर की मदद। कहा मदद करने में भी एक अलग खुशी मिलती है।

आज जोशीमठ क्षेत्र में जब पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल क्षेत्रीय भ्रमण पर थे तो उन्होंने देखा कि एक वृद्ध महिला जो सामान को कंधे पर लादे हुई थी अचानक थकान व चक्कर आने से सड़क पर गिर पड़ी। जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने वाहन को रुकवाकर स्वयं उतर कर महिला को अपने वाहन में बैठाकर उनके गंतव्य तक पहुँचाया।इस मानवीय सवेदनात्मक कार्य पर बुजुर्ग महिला ने शुभाशीष देते हुए पुलिस अधीक्षक का सह्रदय धन्यवाद ज्ञापित किया।

Next Post

पटवारी घोटाले पर गौचर नगर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर लगाए मुर्दाबाद के नारे - पहाड़ रफ्तार

केएस असवाल लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले के खिलाफ नगर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगा कर किया विरोध प्रदर्शन। 8 जनवरी को लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती में हुए घोटाले के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष […]

You May Like