जोशीमठ : कुबेर देवरा में दिखा लोक संस्कृति और परम्पराओं का अद्भुत संगम – देखें वीडियो

Team PahadRaftar

पांडुकेश्वर : कुबेर देवरा में दिखा लोक संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम, दांकुडी,पौणा लोक नृत्य देव जागरों से गूंजी पांडु नगरी

संजय कुंवर पांडुकेश्वर

पांडु नगरी पांडुकेश्वर में अयोजित श्री कुबेर देवरा महोत्सव
श्री कुबेर देवरा एवं मंदिर नव निर्माण महोत्सव, और श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ चतुर्थ दिवस पर पांडु नगरी पांडुकेश्वर के कुबेर चौक में भगवान कुबेर देवता के देवरा उत्सव की धूम रही। जहां श्रीमद्भागवत के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्म का जन्म हुआ। भागवत कथा के रसपान के लिए दूर – दूर से आए लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। पांडु नगरी पांडुकेश्वर में इन दिनों देव उत्सव का माहौल है। वहीं
पांडुकेश्वर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ,कुबेर मंदिर में यक्ष राज कुबेर भगवान के दर्शन किए। गांव चलो अभियान के तहत पांडु नगरी पांडुकेश्वर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पांडुकेश्वर के कुबेर चौक पहुंचकर भव्य और दिव्य कुबेर मंदिर में यक्ष राज कुबेर महा राज जी के दर्शन किए। आप इन तस्वीरों में देख रहे हैं कुबेर चौक पांडुकेश्वर में अयोजित कुबेर देवरा में रात्रि कालीन पारंपरिक सांस्कृतिक पौराणिक लोक संस्कृति को संजोए हुए अलका पुरी अलक नन्दा घाटी की महिलाओं द्वारा अपनी पारंपरिक वेश भूषा और पहनावे के साथ कुबेर देवरा में पहुंचे इन महिलाओं द्वारा गढ़वाली चांचडी,झुमैलो,और दांकुडी माध्यम से बदरी पुरी छेत्र के सभी देवी देवताओं को समर्पित देव गीतों के साथ लोक नृत्य किया जा रहा है, ढोल दमांऊ की थाप पर लोक संस्कृती के जागरों का गायन और नृत्य कुबेर देवरा का प्रमुख और यादगार कार्यक्रम है। इस दौरान श्री बदरी केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, कुबेर देवरा समिति के अध्यक्ष अनुप भंडारी, उपाध्यक्ष राजेश मेहता,सरपंच जसबीर मेहता ने फूल – मालाओं से स्वागत किया।
प्रातः श्री कुबेर मंदिर में महाभिषेक,पूजन अर्चन आरती हुई, तो श्री कुबेर चौक में दैनिक महायज्ञ भी संपन्न हुआ। मध्याह्न में श्री कुबेर जी प्रसाद भंडारा वितरण महिलाओं द्वारा आकर्षक सामूहिक दांकुड़ी नृत्य कुबेर देवरा उत्सव का प्रमुख आयोजन रहा। दोपहर दो बजे से श्रीमद् भागवत महायज्ञ भंडारा प्रसाद रात्रि 8 बजे से शुरू हुआ वहीं रात्रि प्रसाद वितरण के पश्चात महिलाओं द्वारा भजन – कीर्तन और दांकुडी, चांचडी लोक गीतों के साथ लोक संस्कृति को संजोए सामूहिक देव लोक नृत्यों का अयोजन। इस अवसर पर देवरा समिति अध्यक्ष अनूप भंडारी,उपाध्यक्ष राजेश मेहता,सरपंच जसबीर मेहता, उपाध्यक्ष बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, ग्राम प्रधान बबीता पंवार,महिला मंगल दल अध्यक्ष बीना पंवार, श्री कुबेर जी के अवतारी पश्वा अखिल पंवार, श्री घंटाकर्ण जी पश्वा संजीव भंडारी, श्री कैलाश जी के पश्वा सत्यम राणा, मां नंदा के पश्वा भगत सिंह मेहता जी, पुजारी राजदेव मेहता, दीपक सनवाल मौजूद रहे।

Next Post

पांडुकेश्वर : बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल पहुंचे कुबेर देवरा उत्सव में

पांडुकेश्वर में बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी जी पहुंचे कुबेर देवरा उत्सव में संजय कुंवर  जोशीमठ : बदरीनाथ धाम के मुख्य पड़ाव पांडुकेश्वर में अयोजित यक्ष राज कुबेर महाराज जी के देवरा उत्सव में शरीक होने पहुंचे बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल जी श्री ईश्वरी […]

You May Like