जोशीमठ : आपदा प्रभावित पगनों गांव में प्रशासन ने बांटी खाद्यान्न सामग्री

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

जोशीमठ : आपदा प्रभावित पगनों गांव में प्रशासन ने बांटी खाद्यान्न सामग्री।

जोशीमठ विकासखंड के दूरस्थ पगनों गांव में भूस्खलन होने से 125 परिवार संकट में आ गए हैं। भारी बारिश से 50 से अधिक परिवार बेघर हो गए हैं। वहीं प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने फिलहाल कुछ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर टिनशैड पर रखा हुआ है।जबकि कुछ परिवार अपने रिश्तेदारों व अन्य जगहों पर कमरा लेकर रह रहे हैं। भूस्खलन से हुए अत्यधिक नुकसान को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी पगनों गांव का दौरा कर प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। वहीं भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के निरीक्षण के बाद जोशीमठ तहसील प्रशासन हरकत में आया है और प्रभावित 125 परिवारों को राशन किट वितरण किया गया है। प्रधान रिमा देवी ने बताया कि सभी प्रभावित परिवारों को प्रशासन द्वारा राशन किट वितरण किया गया है।

Next Post

ऊखीमठ : अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : न्यायालय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही किए जाने के विरोध में चोपता व्यापार मण्डल नगर इकाई के तत्वावधान में मक्कू बेंड से चोपता तक के व्यापारियों ने मक्कू बैंड में प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ […]

You May Like