जोशीमठ : अपर निदेशक उद्यान डॉ रतन कुमार ने किया नए सेब बागानों का किया निरीक्षण

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

जोशीमठ : अपर निदेशक उद्यान डॉ रतन कुमार ने किया नए सेब बागानों का किया निरीक्षण। इस दौरान काश्तकारों से रूबरू होते हुए उन्हें संभव मदद का भरोसा दिलाया।

अपर निदेशक उद्यान डॉ. रतन कुमार ने जोशीमठ प्रखंड की सेब फल पट्टी के नये सेब उद्यानों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और सुनील,औली,मनोटी,परसारी, क्षेत्र के उन्नतशील सेब बागवानों से वार्ता भी की। अपर निदेशक डॉ रतन कुमार ने अपने भ्रमण कार्यकम के दौरान सेब काश्तकारों की समस्याओं से भी रूबरू हुए। वहीं उद्यान पतियों ने अपर निदेशक डॉ रतन कुमार को बुरांश पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अपर निदेशक उद्यान ने उद्यानपतियों और किसानों की समस्या को अविलम्ब समाधान करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया। अपर निदेशक उद्यान ने सेब काश्तकारों को नए सेब बागानों के लिए समय पर वैज्ञानिक सलाह,जागरूकता शिविर का आयोजन,कटाई छंटाई, पेस्टिंग,सहित दवाओं,और स्प्रे आदि की व्यवस्था विभाग द्वारा समय पर कराने का भी आश्वासन दिया।

Next Post

जोशीमठ : तेज अंधड़ और ओलावृष्टि से सेब के बागानों को हुआ भारी नुक़सान

संजय कुंवर जोशीमठ : मौसम का बदला मिजाज, तेज अंधड़ और ओलावृष्टि से सेब के बागानों को हुआ भारी नुक़सान सूबे के पहाड़ी इलाकों में आज दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली, चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में जहां ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, वहीं जोशीमठ नगर क्षेत्र […]

You May Like