जनमैत्री स्वयं सेवी संस्था ने स्थापित की मेरग एवं पाण्डुकेश्वर में फल प्रसंस्करण केन्द्र एवं तेल यूनिट – रघुबीर नेगी जोशीमठ

Team PahadRaftar

रिपोर्ट रघुबीर नेगी

जोशीमठ

जनमैत्री स्वयं सेवी संस्था ने स्थापित की मेरग एवं पाण्डुकेश्वर में फल प्रसंस्करण केन्द्र एवं तेल यूनिट

स्वयं सेवी संस्था जनमैत्री कल्प घाटी उर्गम द्वारा राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैक नाबार्ड के सहयोग से मेरग एवं पाण्डुकेश्वर में फल प्रसस्करण एवं तेल यूनिट की स्थापना की गयी। यूनिट का उद्घाटन अभिनव कापडी जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। महिलाओं को सम्बोधित करते हुये प्रबधक नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। जिसमें स्थापित यूनिट का किस प्रकार से लाभ मिलेगा जिससे महिलाओं की आजीविका में वृद्धि होगी।

जनमैत्री के सचिव प्रदीप चौहान ने जानकारी देते हुये बताया कि फल प्रसंस्करण केन्द्र पाण्डुकेश्वर में संस्था द्वारा पल्सर जूसर ग्राइन्डर के साथ अन्य सहायक सामाग्री एवं मेरग में विभिन्न अनाजों से तेल निकालने की मशीन लगाई गयी हैं इन फल प्रसंस्करण केन्द्रों में सेब खुमानी , संतरा नीबू अमेश पोलम भेकल आदि फलों से जैम जूस मुरब्बा अचार एवं तेल तैयार किया जायेगा। जिससे लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होगा और लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। वर्तमान समय में इन समूहों से 47 सदस्य जुड़े हैं। इस अवसर पर ऐती देवी बसन्ती देवी गणेश स्वयं सहायता समूह मधु पवांर, मनोरमा स्मिता भंडारी, प्रधान पाण्डुकेश्वर समेत अभिषेक बद्री विमलेश समेत 30 महिलाओं ने भाग लिया।

Next Post

सेब की अमेरिकन प्रजाति के नये पेड़ "कैटापिलर" की चपेट में - संजय कुँवर जोशीमठ

जोशीमठ सेब की क्लोनल रूट अमेरिकन प्रजाति के नये पेड़ “कैटापिलर” की चपेट में संजय कुँवर जोशीमठ सीमांत प्रखण्ड जोशीमठ के सेब काश्तकारों के द्वारा इस वर्ष उद्यान विभाग जोशीमठ के सोजन्य से लगाई गई अमेरिकन प्रजाति के नये क्लोनल रुट स्टॉक सेब के पेडों पर इन दिनों कैटापिलर नामक […]

You May Like