जनमैत्री ने दिया उर्गम घाटी के किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

रघुबीर नेगी

जनमैत्री ने दिया उर्गम घाटी के किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण

उर्गमघाटी : स्वयं सेवी संस्था जनमैत्री कल्पघाटी युवा समिति उर्गम द्वारा तपोवन विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना कैट प्लान के अन्तर्गत अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग जोशीमठ रेंज के सहयोग से उर्गम में प्राकृतिक एवं जैविक कृषि विषय पर घाटी के वन पंचायतों, महिला मंगल दलों, तथा ग्रामीणों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ वन क्षेत्राधिकारी जोशीमठ, वन पंचायत सरपंच उर्गम घाटी तथा जनमैत्री के सचिव प्रदीप चौहान द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण के दौरान संस्थान के सचिव प्रदीप चौहान द्वारा वन पंचायतों को जैविक कृषि के अन्तर्गत खेती की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए जीवामृत, घन जीवामृत, बीजामृत, नीमस्त्र, पंचगव्य आदि प्रयोगात्मक रूप में सिखाया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जलागम प्रबंध समिति उर्गम श्री भगवती प्रसाद सेमवाल जी ने कहा कि जैविक खेती हमारे जीवन एवं प्राकृतिक रूप से सही है। वन पंचायत सरपंच ल्यारी थैना श्री प्रकाश सिंह, सरपंच भर्की श्री सुरेन्द्र सिंह, सरपंच भेठा श्री गुडवीर सिंह ने कहा कि संस्था जन मैत्री द्वारा समय – समय पर हमारे वन पंचायतों में इस प्रकार के प्रशिक्षण दिया जाना सराहनीय है।कार्यक्रम के दौरान महिला मंगल दल ल्यारी थैना, उर्गम, तल्ला बडगिंडा, बांसा, गीरा, को संस्था जनमैत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं 2100 रूपए की धनराशि जैविक खाद निर्माण हेतु सहयोग दिया गया, साथ ही क्षेत्र के प्रगतिशील किसान श्री रघुवीर सिंह रावत ल्यारी को एकीकृत जल प्रबंधन कार्यक्रम के अन्तर्गत किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में वन दरोगा श्री रावत जी, पूर्व प्रधान श्री बुद्धि लाल जी, जयचंद्र, जितेंद्र, एवं मोहन बिष्ट,दिव्या प्रकाश, मनोहर लाल, युवक मंगल दल अध्यक्ष बच्चन सिंह, भागीरथी देवी, मनोरमा देवी, सरस्वती देवी, मीना देवी, रीना देवी, सुषमा देवी, भुवना देवी सहित 90से अधिक लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Next Post

जोशीमठ : सेवा इन्टरनेशनल ने आपदा प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री - पहाड़ रफ्तार

रघुबीर नेगी उर्गमघाटी : सेवा इन्टरनेशनल उत्तराखंड ने जोशीमठ में आपदा प्रभावित को बांटी राहत सामग्री जोशीमठ भूधंसाव में प्रभावित जरूरतमंद लोगों को सेवा इन्टरनेशनल उत्तराखंड ने राहत सामग्री का वितरण किया। सेवा इन्टरनेशनल के प्रबंधक मायाधर साहू ने बताया कि सेवा इन्टरनेशनल उत्तराखंड ने जोशीमठ के दोडिल सुई सुनील […]

You May Like