
माणा : 1st बटालियन आइटीबीपी के जाबांज हिमवीरों ने दिखाया दम। 6,416 मीटर बलबाला हिम शिखर पर 74 साल बाद तिरंगा लहराया
भारत तिब्बत सीमा पुलिस(ITBP)की पहली बटालियन सुनील के 4 जाबांज हिमवीर पर्वतारोहियों सहित स्थानीय ग्रांड एडवेंचर के प्रभारी और दल के मुख्य गाईड राजेंद्र सिंह मार्तोलिया ने माणा तिब्बत क्षेत्र की 6,416 मीटर ऊँचे दुरूह बलबाला हिम शिखर को फतह कर देश के तिरंगे के साथसाथ ITBP बल का ध्वज फहरा कर नया कीर्तिमान बनाया है।
दरअसल 46 सदस्यीय ITBP के पर्वतारोही दल में से सिर्फ 4 पर्वतारोहियों कंपनी कमांडर भीम सिंह,एस०आई० प्रवीण,सी०टी० प्रदीप,और सुनील सहित स्थानीय ग्रांड एडवेंचर के प्रभारी और अनुभवी पर्वतारोही गाईड राजेंद्र सिंह मार्तोलिया को ही बलबाला हिम शिखर चूमने का मौका मिल सका। आइटीबीपी की पहली बटालियन का यह पर्वतारोही दल जोशीमठ सुनील से अगस्त प्रथम सप्ताह में माणा तिब्बत घाटी के इस दुरूह पर्वतारोहण अभियान पर निकला था।
दल के एक मुख्य समिटर और एक्सपिडीसन गाईड के साथ इस दल को लोड फेरी सपोर्ट देने वाले ग्रांड एडवेंचर के राजेंद्र मार्तोलिया नें जोशीमठ पहुँचने पर ये जानकारी देते हुए अपने अनुभव साझा किये है। इस दुरूह बलबाला पीक को वर्ष 1947 में एक स्विस पर्वतारोही दल द्वारा फतह करने के बाद अब ITBP के इस दल ने ही विषम परिस्थितियों में 4 सितंबर 2021 को इस चोटी पर फतह हासिल कर देश का तिरंगा फहराया है।