जोशीमठ पालिका और आइटीबीपी के जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान – संजय कुंवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

संजय कुंवर जोशीमठ

मुख्य सचिव उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी चमोली के निर्देशानुसार मुख्य यातायात मार्गों पर बिखरे पड़े कूड़े व प्लास्टिक को हटाने के निर्देशानुसार नगर पालिका जोशीमठ द्वारा आज अपने नित्यप्रति सफाई व्यवस्था के साथ साथ राष्ट्रीय राजमार्ग मुख्य बदरीनाथ मार्ग से पर्यटन स्थली औली रोड़ पर सड़क किनारे बिखरे प्लास्टिक कूड़े/अजैविक कूड़े को उठाया गया। जिसमें ITBP के हिमवीर जवानों और अधिकारियों द्वारा भी आज उक्त कार्य में अपना अमूल्य योगदान दिया गया। जोशीमठ नगर पालिका का नगर क्षेत्र ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के हाईवे की दोनों ओर साफ व स्वच्छ बनाने की मुहिम आगे भी जारी रहेगी। वहीं आइटीबीपी के हिमवीरों ने भी सुनील से औली के बीच सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Next Post

बी माता त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ : नगर क्षेत्रान्तर्गत भटेश्वर वार्ड में बी माता त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विगत दो वर्षों में वैश्विक महामारी के कारण लॉकडाउन लगने के कारण इस वर्ष ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया तथा ग्रामीणों, धियाणियों व नर – नारियों ने बढ़ – चढ़कर भागीदारी की। देर सांय […]

You May Like