आजादी के अमृत महोत्सव पर आईटीबीपी जोशीमठ ने निकाली सात किमी हर घर तिरंगा रैली – संजय कुंवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

जोशीमठ (सुनील) :1st बटालियन आईटीबीपी के हिमवीर जवानों ने नगर में निकाली तिरंगा यात्रा

संजय कुंवर जोशीमठ

तिरंगा अभियान अब पहाड़ों में भी जोर पकड़ने लगा है। तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के प्रति जागरूक करने के लिए आज शनिवार को पहली बटालियन भारत तिब्बत सीमा पुलिस सुनील के हिमवीर जवानों अधिकारियों ने मिलकर आईटीबीपी परिसर सुनील से जोशीमठ मुख्य बाजार तक 7 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण हिमवीर महिला जवान रहे जो जोश ओर खरोस के साथ यात्रा में तिरंगा लहराते हुए नजर आए।

 

यात्रा की कमान संभाले पहली बटालियन ITBP कमान्डेंट वेणुधर नायक और एस०एम,बिजेंद्र सिंह चौहान की अगुआई में बल के हिमवीर जवान गाड़ी। स्कूटर,मोटर साईकिल,सवार के साथ पैदल जवान हाथों में देश की आन, बान, शान तिरंगा लहराते नजर आए इसमें तिरंगा यात्रा के दौरान हर घर तिरंगा है हमारी शान। हिमवीर आईटीबीपी की जय,हर घर तिरंगा है हमारा अभिमान से लेकर जयहिंद के नारे लगाए गए। लोगों ने तिरंगे को सेल्यूट कर सम्मान प्रदर्शित किया। इस यात्रा का नगर के लोगों ने भरपूर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के रूप में आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप मनाया जा रहा है।

Next Post

गैरसैंण के महलचौरी में स्वास्थ्य शिविर में 891 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण - पहाड़ रफ्तार

गैरसैंण : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में शनिवार को गैरसैंण विकासखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र महलचौरी में अस्पताल जनता के द्वार के तहत पहला बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित कर 1500 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जनरल सर्जन, आर्थो सर्जन, स्त्रीरोग व बाल रोग विशेषज्ञ, […]

You May Like