बदरीनाथ धाम में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

जोशीमठ : सूबे के उच्च हिमालई क्षेत्र अलकनंदा घाटी के अलका पुरी देवताल में लगातार बढ़ रहे तापमान और मानसूनी की बारिश के चलते बदरीनाथ धाम में बहने वाली अलकनन्दा नदी का जल स्तर आज दोपहर बाद एक बार फिर से बढ़ गया है। बदरी पुरी में ब्रह्म कपाल क्षेत्र में अलक नन्दा नदी का जल प्रवाह प्रचंड वेग के साथ आगे बढ़ रहा है। जिसके चलते बदरीनाथ धाम के पुराने बाजार सहित पंडा गली में तेज कटाव का खतरा बढ़ गया है।

आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं अलकनन्दा नदी किस तरह प्रचंड प्रवाह के साथ आगे बढ़ रही है।  एहतियात के तौर पर ब्रह्म कपाल क्षेत्र के और नदी किनारे के सभी स्थलों पर तीर्थ यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई है। बदरी पुरी के होटल कारोबारी राम नारायण भंडारी ने बताया की आज उमस भरी दोपहर के साथ अलकापुरी क्षेत्र में बढ़ती गर्मी से ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं जिसका परिणाम अलकनन्दा नदी का जल स्तर इस तरह बढ़ गया है। बदरीनाथ धाम में इस बार पहले से ज्यादा गर्मी और उमस हो रही है लिहाजा सावन मास में भी धाम में गर्मी का जबरदस्त एहसास हो रहा है। इस तरह की प्राकृतिक घटना उच्च हिमालई क्षेत्र अलका पुरी बांक,अरवा नाला क्षेत्र में तापमान वृद्धि के चलते हो रही है।

Next Post

बदरीनाथ हाईवे बिरही चाड़ा पर वाहन दुर्घटना में पति बहा, पत्नी सुरक्षित

बदरीनाथ हाईवे चमोली – पीपलकोटी के बीच बिरही चाडा पर वाहन दुर्घटना में युवक बहा, पत्नी सुरक्षित। जानकारी के अनुसार सूचना में वाहन संख्या mh31 cm 6183 जो बदरीनाथ से चमोली की तरफ आ रही थी जो बिरही चमोली के समीप चाडा के पास अनियंत्रित होकर खाई पर चली गई, […]

You May Like