आईएफएस अधिकारियों ने किया नवधान्य जैव विविधता फार्म का विजिट

Team PahadRaftar

आईएफएस अधिकारियों ने किया नवधान्य जैव विविधता फार्म का विजिट

देहरादून :  नवधान्य जैव विविधता फार्म पर 15 वन सेवा के अधिकारियों ने भ्रमण किया। ये सभी अधिकारी भारत सरकार के कार्यक्रम “मिशन लाइफ” के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून आए थे। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत अधिकारियों ने नवधान्य फार्म का भ्रमण किया।

वरिष्ठ सदस्य कुलदीप शिवा ने नवधान्य द्वारा किए जा रहे जैव विविधता संरक्षण कार्यों के बारे में जानकारी दी। ज्ञात हो कि संस्था विगत 3 दशक से मिलेट्स के साथ ही सैकड़ों परंपरागत फसल प्रजातियों का संरक्षण कर रही है।


इस भ्रमण दल में देश के अलग-अलग प्रदेशों यथा उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, केरल, तेलंगाना, महाराष्ट्र से जिला स्तर के कुल 15 वनाधिकारी सम्मिलित थे। उन्होंने यहां बीज संरक्षण, परंपरागत कृषि तकनीक, जल संरक्षण, मिश्रित वन पर जानकारी प्राप्त की। और जैविक भोजन का आनंद लिया। चन्द्र शेखर भट्ट ने अतिथियों का फार्म भ्रमण किया।इसके साथ ही नवधान्य के सदस्यों ने इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, जापान, ब्राजील से पधारे शोधार्थियों के साथ बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया।

Next Post

गौचर : मुख्यमंत्री के गौचर रोड शो में उमड़ जनसमूह

मुख्यमंत्री के गौचर रोड शो में उमड़ जनसमूह केएस असवाल  चमोली : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद चमोली के गौचर में “नंदा-गौरा महोत्सव” के अंतर्गत आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया।इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे युवाओं, मातृशक्ति, बुजुर्गों एवं बच्चों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री […]

You May Like