गडगू के ग्रामीणों की आराध्य देव जाख देवता मंदिर में पांच दिवसीय शक्लिकरण यज्ञ में सैकड़ों भक्त पुष्य अर्जित कर रहे – लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

Team PahadRaftar

ठ। मदमहेश्वर की सीमान्त ग्राम पंचायत गड़गू के ग्रामीणों के आराध्य देव जाख देवता मन्दिर में आयोजित पांच दिवसीय शक्लिकरण यज्ञ में प्रतिदिन सैकड़ों भक्त शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। पांच दिवसीय शक्लिकरण यज्ञ के आयोजन से गडगू गाँव सहित सुरम्य मखमली बुग्यालों का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। शक्लिकरण यज्ञ में गुरूवार को भव्य जल कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा तथा शुक्रवार को पांच दिवसीय शक्लिकरण यज्ञ का समापन पूर्णाहुति के साथ होगा।

जानकारी देते हुए जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा ने बताया कि मदमहेश्वर घाटी की सीमान्त गाँव गडगू से लगभग तीन किमी दूर सुरम्य मखमली बुग्यालों के मध्य क्षेत्र के अराध्य देव जाखराजा के मन्दिर परिसर में 19 जुलाई से पांच दिवसीय शक्लिकरण यज्ञ का आयोजन सभी ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है तथा प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु शक्लिकरण यज्ञ में शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह राणा ने बताया कि पांच दिवसीय शक्लिकरण यज्ञ के आयोजन तथा महिलाओं के पौराणिक जागरों के गायन से जाखराजा की तपस्थली का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। प्रधान बिक्रम सिंह नेगी ने बताया कि पांच दिवसीय शक्लिकरण यज्ञ में पण्डित शिव प्रसाद सेमवाल, कलाधर जमलोकी, विनोद जमलोकी, अखिलेश सेमवाल द्वारा प्रतिदिन शक्लिकरण यज्ञ में विभिन्न पूजा सामग्रियों की आहूतिया डालकर विश्व कल्याण व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की जा रही है।

नव युवक मंगल दल अध्यक्ष सुदीप सिंह राणा ने बताया कि पांच दिवसीय शक्लिकरण यज्ञ में प्रतिदिन कस्तूरा देवी, कमला देवी, रामेश्वरी देवी, सरिता देवी,कुवरी देवी द्वारा पौराणिक जागरों के माध्यम से पंचनाम देवताओं का आवाह्न किया जा रहा है। लवीश राणा ने बताया कि पांच दिवसीय शक्लिकरण यज्ञ में गुरूवार को होने वाली भव्य जल कलश यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी, केशर सिंह राणा, विजय सिंह राणा, भरत सिंह बिष्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष प्रियंका राणा ने बताया कि शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ पांच दिवसीय शक्लिकरण यज्ञ का समापन होगा।

Next Post

प्रभारी मंत्री ने कोविड की तीसरी लहर के लिए सभी तैयारियों के दिए निर्देश - पहाड़ रफ्तार

मंत्री पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंन्धन एवं संस्कृति, बाढ़ नियंत्रण/जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए विकास कार्यो के लिए अवमुक्त धनराशि का शत प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कोविड की तीसरी लहर के दृष्टिगत प्रभारी मंत्री ने सभी तैयारियां […]

You May Like