बर्फबारी के बाद औली में पर्यटकों का लगा जमघट – संजय कुंवर

Team PahadRaftar

चमोली जिले में बीती रात को हुई बर्फबारी के बाद विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली, गोरसों के साथ अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का जमावड़ा लग गया है। पर्यटक चमोली जिले के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में पहुंचकर बर्फ से खेलकर आनंदित हो रहे हैं।

पर्यटन स्थल औली व गोरसों में तीन फीट के करीब बर्फ जमने के बाद यहां पर्यटकों का जमघट लग गया है। नए साल के लिए औली पहले से फुल है। औली जोशीमठ मोटर मार्ग औली तक खुला हआ है। मगर कवाण बैंड से आगे अधिकतर समय सड़क पर पाला जमे होने के कारण अधिकतर पर्यटक पैदल ही औली तक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा पर्यटक रोपवे से भी औली पहुंच रहे हैं।जिले के अन्य कई पर्यटन स्थल भी बर्फबारी से ढक गए हैं। गोपेश्वर मंडल चोपता मोटर मार्ग पर कांचुला खर्क तक बर्फ गिर गई है। जिसके बाद यहां से आगे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। पर्यटक कांचुला खर्क पहुंचकर बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। जिले में 15 से अधिक गांवों में भी बीती रात को जमकर बर्फबारी हुई। पाणा, ईराणी, रामणी सहित कई गांव बर्फ से आच्छादित हैं। भारी बर्फबारी के चलते यहां के पैदल मार्ग भी बंद हो गए हैं। जिससे ग्रामीण जंगलों तक चारापत्ती लाने के लिए तक नहीं जा पा रहे हैं। हालांकि पूर्ति विभाग का दावा है कि बर्फबारी प्रभावित गांवों में जनवरी 2022 तक का राशन पहुंचा दिया गया है।

Next Post

जिलाधिकारी ने महाविद्यालय गोपेश्वर में ईवीएम स्ट्रॉग रूम का किया निरीक्षण

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में ईवीएम स्ट्रॉग रूम बनाया गया है। गुरूवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ईवीएम स्ट्रांग रूम के ताले […]

You May Like