ऐतिहासिक प्रियदर्शनी मैदान अपनी बदहाली पर बहा रहा आंसू – संजय कुंवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

ऐतिहासिक प्रियदर्शनी मैदान हुआ बदहाल

सीमांत क्षेत्र जोशीमठ का एतिहासिक प्रियदर्शनी गांधी मैदान बदहाली का रोना रो रहा है।नगर क्षेत्र के लोकप्रिय खेल मैदानों में कभी शुमार ये गांधी मैदान अब गड्डों और कीचड़ से पटा हुआ है। महज नगर की वाहनों की पार्किंग डेस्टिनेशंन बन गया है। हालात ये है की जिस प्रिय दर्शनी खेल मैदान पर कभी सुबह शाम बच्चे खेल की प्रेक्टिस करते थे वहाँ अब पैदल चलना तक दुभर ही गया है।

नगर पालिका जोशीमठ को इस खेल मैदान के रख रखाव का जिम्मा है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और सरकार की बेरूखी से आज यह ऐतिहासिक खेल मैदान बदहाल हो चला है। ऐसे में क्षेत्र के नौनिहालों को खेल में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नही मिल पा रहा है।

Next Post

सांसद एवं पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों की ली बैठक - पहाड़ रफ्तार

गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेते हुए केन्द्र पोषित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को मिलकर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन करने पर जोर दिया। सांसद ने केन्द्र पोषित योजनाओं […]

You May Like