जोशीमठ : तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में हिन्दी कार्यशाला का हुआ आयोजन

Team PahadRaftar

तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में हिन्दी कार्यशाला का हुआ आयोजन

संजय कुंवर, जोशीमठ

तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में राजभाषा पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। हेमवती नन्दन गढ़वाल विश्वविद्यालय के कला, संचार एवं भाषा के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर मंजुला राणा एवं हिन्दी विभाग के वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर डॉ कपिल देव पवार मुख्य वक्ता रहे।

परियोजना के महाप्रबंधक (परियोजना)  मनमीत बेदी ने दोनों मुख्य वक्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया एवं सभी कर्मचारियों को इस कार्यशाला से अधिक से अधिक लाभ लेकर अपने कार्यालयी कार्यों में हिन्दी के अधिक से अधिक प्रयोग हेतु प्रोत्साहित किया।

इस कार्यशाला में संविधान में राजभाषा के प्रावधानों एवं राजभाषा अधिनियमों के अतिरिक्त हिन्दी के विकास एवं कार्यालयी काम काज में हिन्दी के प्रयोग पर आधारित विषयों पर व्याख्यान दिया गया। इसके पश्चात सभी कार्यशाला के दोनों प्रबुद्ध आचार्यों के साथ सभी प्रतिभागियों का प्रश्नोत्तरी संवाद रखा गया। जिसमें दोनों मुख्य वक्ताओं ने सभी प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर देकर सभी को मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम के अंत में अपर महाप्रबंधक (आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा) राजेंद्र कुमार जोशी ने मुख्य वक्ताओं एवं सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Next Post

ऊखीमठ : राज्यमंत्री ऐश्वर्या रावत का फूल मालाओं से भव्य स्वागत

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत का तल्ला नागपुर क्षेत्र चोपता में पहली बार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। निवर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने महिला आयोग उपाध्यक्ष का फूलमालाओं […]

You May Like