हेमकुंड साहिब : जो बोले सो निहाल के जयकारों के साथ हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

Team PahadRaftar

संजय कुंवर ग्राउंड जीरो रिपोर्ट 

हेमकुंड साहिब : सिख तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। तीन हजार श्रद्धालुओं ने टेका मत्था।

जो बोले सो निहाल के उद्घोष के साथ खुले सिक्ख धर्म स्थल श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट, साल की पहली अरदास के साथ गुरु महाराज का पहला हुकम नामा हुआ जारी। और
श्रद्धालुओं से निहाल हुई लोकपाल हेमकुंड साहिब घाटी।
15,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित दुनिया के सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित गुरुद्वारे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने ने घाटी में रौनक लौट आई। उत्तराखंड की उच्च हिमालई लोकपाल घाटी में है श्री हेमकुंड साहिब, करीब 3000 श्रद्धालु बने इस पल के साक्षी, साल की पहली अरदास के साथ चल रहे है शबद कीर्तन पाठ।

Next Post

बदरीनाथ : बदरीनाथ धाम में मित्र पुलिस बिछड़ों को अपनों से मिलाकर श्रद्धालुओं के चेहरों पर ला रही खुशियां

संजय कुंवर  बदरीनाथ : पुलिस की मदद से बिछड़ी महिला अपनों से मिली, चेहरे पर लौट आई खुशियां। चारधाम यात्रा आजकल अपने चरम सीमा पर है। देश – विदेश से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बदरीनाथ धाम की यात्रा कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। यात्रा की इस भव्यता और अत्यधिक भीड़ […]

You May Like