नीति घाटी में आपातकालीन स्थितियों के लिए हेली सेवा शुरू – संजय कुंवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

नीति घाटी में आपातकालीन स्थितियों में प्रयोग हेतु प्रसाशन द्वारा लाता- मलारी (भुजगढ़) हेली सेवा शुरू की

संजय कुँवर मलारी/जोशीमठ

जोेशीमठः भारत चीन सीमा से सटी नीति मलारी घाटी की बन्द पड़ी हाईवे से परेशान सीमांत घाटी के ग्रामीणों को राहत दिलाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा आज बड़ा कदम उठाया गया है। उपजिलाधिकारी जोशीमठ कुमकुम जोशी ने बताया कि सीमांत क्षेत्र की इस समस्या को देखते हुए हेली सेवा शुरू की गई जिसमें आपाकालीन स्थितियों में प्रयोग किया जायेगा।पिछले 12 दिनों से नीति मलारी घाटी का संपर्क टूटा हुआ है, तमक के पास लगातार चटटान टूटने का सिलसिला जारी है, जिससे पैदल आवाजारी भी न होने से क्षेत्र के लोगों लगातार मार्ग सुचारू करने और हेली सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे।

सोमवार को क्षेत्र में व्यवस्था सुचारू किये जाने और आपातकालीन स्थितियों में प्रशासन की ओर से हेलीसेवा शुरू की गई। एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि सीमान्त क्षेत्र के गांवों में पिछले 12 दिनों से वाहनों की आवाजाही नही पा रही है जिसको देखते हुए आपताकालीन सेवाओं को बहाल किये जाने के लिए हेलकाप्टर सेवा शुरू की गई है। जिसमें खाद्यान्न कि साथ दवाईयों और डाक्टरों के साथ बीमार बुजुर्गों का ख्याल रखा जायेगा।

Next Post

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बोले मिशन 2022 हेतु एकजुट हो जाए कार्यकर्ता - संजय कुँवर जोशीमठ

जोशीमठ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बोले मिशन 2022 हेतु एकजुट हो जाए कार्यकर्ता संजय कुँवर जोशीमठ जोशीमठ पहुँचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ से हर तरह के मनमुटाव भूलाकर अब एकजुट होकर मिशन 2022 फतह करने की तैयारियों पर लगने को कहा।आने वाले चुनाव को […]

You May Like