पौड़ी : निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 360 मरीजों के स्वास्थ्य जांच

Team PahadRaftar

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 360 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच

जसपाल नेगी 

पौड़ी : स्व.राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 360 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान शिविर में आए लोगों द्वारा -ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की गई।

रविवार को राइंका डडोली थलीसैंण में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 70 लोगों की आंखों, 170 लोगों की हड्डियों संबंधी, 100 लोगों के पेट व 20 लोगों की एचएमएआईसी जांच की गई। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि ट्रस्ट पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यों के आयोजन में जुटा हुआ है तथा ट्रस्ट द्वारा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाता रहेगा। उनके द्वारा जांच शिविर में सहयोग लिए नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अंजली जोशी को धन्यवाद दिया गया।

वहीं, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अंजली जोशी ने ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन समय समय पर होने चाहिए ताकि लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके। विशेषज्ञ चिकित्सक सीनियर डा. नदीम अहमद, डा. अली खान , डा. तारिक, डा. गुलनारे, डा. सुम्बुल आदि लोग रहे। और ट्रस्ट के सदस्य सुनील नेगी, सलमान, बाँबी व जहर हुसैन आदि शामिल रहे।

Next Post

ज्योतिर्मठ : भव्य नंदाष्टमी उत्सव के साथ मां नंदा को कैलास के लिए किया विदा, ध्याणियों की आंखें छलक उठी

भव्य नंदाष्टमी उत्सव के साथ ऋतु फलार समौण देकर मां नंदा देवी को कैलास के लिए किया विदा, इस दौरान ध्याणियों की आंखें छलक उठी  संजय कुंवर ज्योतिर्मठ क्षेत्र की आराध्य देवी मां नन्दा को समर्पित नन्दा अष्टमी उत्सव आज सम्पन्न हो गया है। पहाड़ की आराध्य ओर बेटी ध्यानी […]

You May Like