देवग्राम के प्रधान घर – घर जाकर बांट रहे मास्क और सैनिटाइजर – रघुवीर नेगी उर्गमघाटी

Team PahadRaftar

रिपोर्ट रघुबीर नेगी उर्गम

उर्गमघाटी की ग्राम पंचायत देवग्राम ने बांटे ग्रामीणों को मास्क और सैनिटाइजर
सीमान्त विकासखंड जोशीमठ के उर्गमघाटी की ग्राम पंचायत देवग्राम ने कोरोना काल में ग्रामीणों को घर – घर जाकर प्रत्येक परिवार को मास्क एवं सैनिटाइजर बांटे।

ग्राम प्रधान देवेन्द्र रावत ने बताया कि अब तक उर्गम घाटी की ग्राम पंचायत देवग्राम कोरोना से सुरक्षित है गांव के सभी परिवारों को मास्क सेनेटाईजर का वितरण किया गया एवं कोरोना महामारी में लोगों को सोशल डिस्टेंस के लिए जागरूक किया गया। ग्राम पंचायत कोरोना महामारी से निपटने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। ग्राम प्रधान ने देवग्राम, गीरा, बांसा, खोली और रांता में 171 परिवारों को मास्क सेनीटाइजर बांटे गए।

Next Post

शुक्रवार को चमोली में 54 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव - पहाड़ रफ्तार

जिले में कोविड संक्रमण की रफ्तार अब थमने लगी है। पिछले चौबीस घंटों में 54 लोगों में ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में अभी तक कुल 11771 लोग कोरोना से संक्रमित हुए। जिसमें से 9272 लोग ठीक हो गए है और सक्रिय मामलों की सख्ंया 2252 है। इसमें […]

You May Like