भारत की हरनाज संधू ने जीता मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब

Team PahadRaftar

यरुशलम

अभिनेत्री-मॉडल हरनाज संधू ने सोमवार को मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। इस प्रतियोगिता में 80 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था और भारत को 21 साल बाद इस प्रतियोगिता में जीत हासिल हुई है।

संधू से पहले सिर्फ दो भारतीय महिलाओं ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। अभिनेत्री सुष्मिता सेन को 1994 में और लारा दत्ता को 2000 में यह ताज पहनाया गया था। अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के इस 70वें संस्करण का आयोजन इजराइल के ईलात में किया गया, जिसमें 21 वर्षीय संधू को सफलता मिली।

Next Post

भाजपा के वरिष्ठ नेता हरबंश कपूर का निधन, सीएम ने किया शोक व्यक्त

देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी के लिए दुखद खबर है। देहरादून कैंट से विधायक रहे हरबंस कपूर का निधन हो गया है। उनकी उम्र 75 साल थी। सीएम ने दिवंगत विधायक हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया है। हरबंस कपूर के निधन की जानकारी भाजपा नेता और पूर्व […]

You May Like