हरेला पर्व पर जोशीमठ पालिका ने किया पौधारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

Team PahadRaftar

संजय कुंवर जोशीमठ

उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला पूरे प्रदेश के साथ ही चमोली जनपद में हर्षोल्लास से वृक्षारोपण कर मनाया जा रहा है।

शनिवार को लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर नगर पालिका जोशीमठ के अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार एवं अधिशासी अधिकारी भारत भूषण पंवार के साथ पालिका के समस्त कर्मचारियों द्वारा पालिका के निर्माणाधीन ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में 50 पौधों का रोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमे ब्रह्कुमारी जोशीमठ संस्था से जुड़ी महिलाओं ने भी अपना पूर्ण सहयोग पालिका को प्रदान किया गया। सभी ने इन पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।

Next Post

नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क और आईटीबीपी द्वारा हरेला पर्व पर वृहद वृक्षारोपण कर हर्षोल्लास से मनाया गया - संजय कुंवर जोशीमठ

संजय कुंवर जोशीमठ जोशीमठ : सुख समृद्धि, प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण प्रेम का प्रतीक हरेला लोक पर्व जोशीमठ क्षेत्र में भी बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।   सावन महीने के पहले दिन इस प्रकृति लोक पर्व में नन्दा देवी नेशनल पार्क के सौजन्य से जोशीमठ के विभिन्न वार्डों […]

You May Like