गेंडा बध के दृश्य को देखने उमड़े श्रद्धालु 

Team PahadRaftar

    कुलबीर बिष्ट की रिपोर्ट                                                                                                             तल्ला पैनखंडा में स्थित बदरीनाथ धाम के प्रवेश द्वार पाखी गरुड़गंगा में आयोजित पांडव लीला में गेंडा वध का मंचन किया गया। जिसे देखने के लिए क्षेत्र के श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

सदियों से पहाड़ों में पांडवों के प्रति स्नेह व प्रेम रहा है। यही कारण है कि यहां पर प्रत्येक वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों में पांडवों की याद में पांडव लीला का आयोजन किया जाता है। पाखी गरुड़गंगा में पांडव नृत्य के आखिरी दिन गेंडा वध का आयोजन किया गया। जिसको देखने के लिए पूरे पैनखंडा के अलावा बंड पट्टी व दशोली के लोग उमड़ पड़े। मान्यता है कि पांडवों को अपने पित्रों के तर्पण के लिए गेंडे की खगोती की जरूरत होती है। तो धनुर्धर अर्जुन हाथी पर बैठकर श्रीकृष्ण भगवान के मार्गदर्शन में नागलोक में जाकर गेंडे का वध करते हैं। गेंडा बध के बाद पांडवों के पश्वा गरुड़गंगा नदी के तट पर पहुंचे। यहां पर अस्त्र शस्त्रों को स्नान कराने के बाद पितरों का तर्पण किया गया। पाखी गरुडगंगा पांडव नृत्य समिति के अध्यक्ष सुनील बिष्ट ने कहा कि इस दौरान भोज का आयोजन भी किया गया। बताया कि जलयात्रा में ध्याणियां भी भारी संख्या में पहुंची थी।

Next Post

शशि देवली भारतीय महिलाओं को उनका स्वतंत्र निर्भीक आकाश दे रही - प्रहलाद मराठा

उत्तराखंड की शशि देवली भारतीय महिलाओं को उनका स्वतंत्र निर्भीक आकाश दे रही है। देवभूमि उत्तराखंड की एक कवियत्री, लेखिका कलम से क्रांति लाकर महिलाओं को सशक्त करने में जुटी है | आज के दौर में साहित्य की गंगा बनकर समूचे राष्ट्र में देव भूमि से उतरकर भारत की संस्कृति […]

You May Like