सारी गांव में भगवती नंदा का भव्य स्वागत, पौराणिक बगडवाल नृत्य भी रहा आकर्षक का केंद्र – लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

Team PahadRaftar

ऊखीमठ। विश्व विख्यात पर्यटक स्थल देवरियाताल के आंचल में बसे सारी गाँव में भगवती नन्दा के आगमन पर पौराणिक बगडवाल नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जबकि पौराणिक जागरों के माध्यम से देर सांय तक भगवती नन्दा की महिमा का गुणगान किया गया। जिसमें ग्रामीणों व धियाणियों ने बढ़ – चढ़ कर भगवती नन्दा का आशीर्वाद लिया।

बुधवार को भगवती नन्दा सारी गाँव से विदा होकर अपने पूजा स्थल मक्कू गाँव में क्षेत्र की खुशहाली व जगत कल्याण के लिए तपस्यारत हो जायेगी। सोमवार देर सांय को भगवती नन्दा का सारी गाँव में आगमन हुआ था तथा ग्रामीणों के सामूहिक अर्ध्य व भोग लगाने के बाद भगवती नन्दा की स्थापना नन्दा खेत में कर विशेष श्रृंगार किया गया था तथा रात्रि भर पौराणिक जागरों के माध्यम से तैतीस कोटि देवी – देवताओं व भगवती नन्दा की स्तुति की गई। मंगलवार को ब्रह्म बेला पर पुजारी भगत सिंह नेगी ने पंचाग पूजन के तहत सभी देवी – देवताओं का आवाह्न किया तथा रघुवीर सिंह नेगी, मुरली सिंह नेगी, दिलवर सिंह नेगी, कुलदीप सिंह नेगी सहित कई ग्रामीणों ने दिन भर पौराणिक जागरों से भगवती नन्दा की महिमा का गुणगान किया।

दोपहर बाद भगवती नन्दा के दर्शन के बाद बगडवाल नृत्य मुख्य आकर्षण रहा। बगडवाल नृत्य में बगडवाल के पश्वा ने सभी को सुभाशीष दिया जबकि ढोलवादक बसन्त लाल व उनकी टीम ने बगडवाल नृत्य वाध्य यंत्रों की मधुर धुनों पर सहयोग किया। बगडवाल नृत्य में शिरकत करने पहुंची पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि भगवती नन्दा के मायके भ्रमण की परम्परा युगों पूर्व की है तथा भगवती नन्दा की विदाई के क्षण बहुत भावुक होते है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भटट् ने कहा कि भगवती नन्दा के मायके आगमन व उनके आगमन पर बगडवाल नृत्य की परम्परा प्राचीन है भविष्य में भगवती नन्दा के आगमन को भव्य रूप दिया जायेगा जिससे हमारी पौराणिक संस्कृति जीवित रह सके। सामाजिक कार्यकर्ता गजपाल भटट् ने बताया कि देर सांय भगवती नन्दा ने नगर भ्रमण कर ग्रामीणों व धियाणियों को आशीष दिया , बताया कि बुधवार सुबह भगवती नन्दा को भोग अर्पित करने के बाद सारी गाँव से भावुक क्षणों में विदा होगी तथा मक्कू गाँव पहुंचने पर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत होगी। इस मौके पर नर्मदा देवी, प्रधान मनोरमा देवी, मनोज नेगी,रघुवीर नेगी, कुवर भटट्, रमेश नौटियाल,जगत सिंह नेगी ,तोता सिंह नेगी, जसवीर सिंह नेगी, युमद अध्यक्ष धमेन्द भटट्, ममद अध्यक्ष मंजू देवी, सहित सैकड़ों ग्रामीण व धियाणी, मौजूद रहे।

Next Post

रुद्रनाथ से वापस लौट रहे तीर्थ यात्री रास्ता भटके, केदारनाथ वन विभाग ने सकुशल सगर पहुंचाया - पहाड़ रफ्तार

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद रविवार से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से चतुर्थ केदार रुद्रनाथ से वापस लौट रहे तीर्थयात्री रास्ते में फंस गए थे। जिन्हें केदारनाथ वन प्रभाग द्वारा मदद कर सकुशल पहुंचाया गया। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बारिश को मध्यनजर रखते हुए वन संरक्षक, […]

You May Like