थराली : सूना के ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से सुरक्षा एवं बचाव के लिए किया झाड़ी कटान

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

चमोली / थराली : ग्राम पंचायत सूना में जंगली जानवरों से सुरक्षा एवं बचाव के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर किया झाड़ी कटान।

चमोली जिले में विकासखंड थराली क्षेत्र के सूना गांव के ग्रामीणों ने अभिनव पहल करते हुए जंगली जानवरों से रोकथाम और बचाव को लेकर जागरूकता दिखाई है। वन्य जीवों खासकर भालुओं, तेंदुओं और जंगली सूअरों को भगाने के लिए ग्राम वासियों द्वारा श्रम दान करते हुए सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान के तहत गांव में झाड़ी कटान, कूड़ा गार्बेज सफाई के साथ नालियों की साफ-सफाई कर बिना सरकारी सहायता के ही अपने ग्रामीण क्षेत्र में ये वृहद जन जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान में ग्राम पंचायत के जागरूक ग्रामीणों के साथ निर्विरोध चुनी गई ग्राम प्रधान अनीता देवराड़ी की अगुवाई में जन प्रतिनिधि नित्यानंद, कैलाश, महेशानंद सहित महिला मंगल दल से जुड़ी मातृ शक्ति और गांव के नव युवक शामिल रहे।

 

Next Post

ऊखीमठ : भगवती कालीमाई की ऐतिहासिक देवरा यात्रा का ऊखीमठ पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : कालीमाई पंचगांई समिति कालीमठ व बदरी  – केदार मन्दिर समिति के सयुंक्त तत्वावधान में 15 वर्षों बाद आयोजित भगवती कालीमाई की ऐतिहासिक पैदल दिवारा यात्रा के ऊखीमठ पहुँचने पर ग्रामीणों ने अनेक स्थानों पर  पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। भगवती कालीमाई की देवारा यात्रा के […]

You May Like