गोपेश्वर : स्वास्थ्य ,शिक्षा, साहित्य, क्षेत्र में गोयश ट्रस्ट समर्पित, 40 लोगों को किया सम्मानित

Team PahadRaftar

स्वास्थ्य ,शिक्षा, साहित्य, क्षेत्र में गोयश ट्रस्ट समर्पित, 40 लोगों को किया सम्मानित

गोपेश्वर : नगर पालिका परिषद गोपेश्वर सभागार में गोयश समर्पित ट्रस्ट का द्वितीय वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त वन दरोगा दर्शन सिंह बर्तवाल व डॉ भगत सिंह राणा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।

गोयश समर्पित ट्रस्ट की संस्थापिका डॉ गीता मैंदोली द्वारा रविवार को गोयश समर्पित ट्रस्ट के द्वितीय वार्षिकोत्सव एंव सम्मान समरोह में सामाजिक, शिक्षा,संगीत ,स्वास्थ्य व पर्यावरण ,सहित अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 समाजसेवियों,पर्यावरण मित्रों , शिक्षकों ,खिलाडियों को स्मृति चिह्न व शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन में डॉ भगत सिंह ,डॉ संगीता,ममता शाह,बालकवि कार्तिक तिवारी सहित कई कवियों ने अपनी कविताओं से समाज में बढते नशे के दुष्प्रभावों,शिक्षा ,पर्यावरण संरक्षण को लेकर आमजन को जागरुक किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व महिला मंगलदलों ने पारंपरिक वेशभूषा में दाकुडी ,झुमेलों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का खूब मनमोहा । कार्यक्रम में पांच नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया जिसमें चंद्रकला नौटियाल को प्रदेश प्रभारी , राधा बिष्ट जिला प्रभारी ,बसंती बिष्ट को महिला जिला संयोजक , पुष्पा देवी को महिला सहसंयोजक व पुष्पराज को जिला संयोजक चमोली नियुक्त किया गया है। गोयश समर्पित ट्रस्ट की संस्थापिका डॉ गीता मैंदोली ने कहा कि संस्था का यह द्वितीय वार्षिकोत्सव है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कहा कि संस्था समाज में आर्थिक रुप से कमजोर छात्र-छात्राओं के साथ ही बीमार,बुजुर्ग व दिव्यांग लोगों को समय समय पर आर्थिक सहायत के साथ ही छात्रों को पठन पाठन सामग्री भी वितरित कर उनके पठन पाठन में समय समय पर हाथ बढाते हैं। बताया कि इन दो वर्षों में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 500 से अधिक असहाय व निर्धन छात्र-छात्राओं को कॉपी ,किताब, स्वेटर,छाते वितरित किए गए हैं। कहा कि संस्था का उद्देश्य साहित्य ,सामाजिक,शिक्षा, स्वास्थ्य ,पर्यावरण , के क्षेत्र में कार्य कर लोगों को जागरुक करना है। कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा सेमवाल ने किया। इस अवसर पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े दिनेश चंद्र मैंदोली ,कमला बिष्ट,लक्ष्मी रावत,यशोदा देवी, आशा देवी ,विनय ठाकुर सहित कई नागरिक शामिल रहे।

Next Post

ऊखीमठ : उत्तराखंड सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर गुलाबराय में भव्य कार्यक्रम आयोजित

सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के गुलाबराय मैदान में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के प्रभारी/पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह […]

You May Like