गोविंदघाट : फूलों की घाटी अल्पाइन पुष्पों से सजने लगी, अब तक 839 देशी – विदेशी पर्यटकों ने किया दीदार

Team PahadRaftar

संजय कुंवर की रिपोर्ट 

विश्व धरोहर फूलों की घाटी में सजने लगी अल्पाइन पुष्पों की क्यारियां, अब तक 839 देशी – विदेशी प्रकृति प्रेमियों ने घाटी का किया दीदार।

 

उत्तराखंड के उच्च हिमालई भ्यूंडार वैली में स्थित यूनेस्को विश्व प्राकृतिक धरोहर स्थल फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क धीरे-धीरे अपने शबाब पर आने लगी है। यहां दुर्लभ अल्पाइन पुष्पों की प्रजातियां अपने प्राकृतिक आवास में खिलनी शुरू हो गई हैं। घाटी में अभी पोटेंटिला,जिरेनियम,एनिमोना, बटर कैप,एस्टर सहित सफेद प्रीमुला पुष्पों की क्यारियां सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हालांकि अभी घाटी पूरे शबाब पर नहीं है जिसके लिए पुष्प प्रेमियों को प्री मानसून/ 25जून तक का इंतजार करना पड़ेगा जिसके बाद ही घाटी में रंग – बिरंगे पुष्पों की बहार नजर आएगी, वाइल्ड हिमालय एडवेंचर औली के पर्यटन कारोबारी दिनेश भट्ट ने बताया कि अभी घाटी में मौसम लाजवाब बना हुआ है। पुष्पों के खिलने का समय अब शुरू हो रहा है,लिहाजा आजकल यहां प्रकृति दर्शन और घाटी के अंतिम छोर पर रिवर व्यू साइड से पुष्पवती नदी और टिपरा बामक, रतवन, घोड़ी पीक,भ्यूंडार खाल कुंठ खाल क्षेत्र के सुंदर नजारे जहां घांघरिया से घाटी तक की दुरूह पैदल चढ़ाई की थकान को पल भर में मिटा दे रही हैं। वहीं असीम शांति और सुकून की अनुभूति इन दिनों वैली ऑफ फ्लावर्स में हो रही है। फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क की वन क्षेत्र अधिकारी चेतना काण्डपाल ने बताया कि अबतक घाटी में 15 विदेशी पर्यटकों ओर 824 भारतीय पर्यटकों ने घाटी की सैर की है। घाटी में वन्य जीव जंतुओं सहित जैव विविधता और वन संपदा की सुरक्षा बाबत पार्क प्रशासन लगातार लंबी दूरी की गश्त के साथ साथ ट्रैप कैमरों से घाटी के चप्पे-चप्पे में निगरानी बनाए हुए हैं। वहीं पर्यटकों को भी घाटी में प्रवेश करने के साथ साथ वैली के वन्य जीवन और जैव विविधता को नुकसान न पहुंचाने के अलावा घाटी के पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्लास्टिक कूड़ा गार्बेज अपने साथ वापस लाने की अपील की जाती है और वापसी में इसकी पूरी जांच भी पार्क कर्मियों द्वारा की जाती है।
Next Post

गौचर : डायट में पांच दिवसीय समर कैंप हुआ संपन्न

केएस असवाल  गौचर : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली गौचर में चल रहे पांच दिवसीय समर कैंप हुआ संपन्न। समर कैंप में स्थानीय स्कूलों पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गौचर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौचर, राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय गौचर, सरस्वती विद्या […]

You May Like