
संजय कुंवर
गोविंदघाट : जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों की आवाजाही के लिए फिलहाल रोक दी गई है।
चमोली जिले के साथ उच्च हिमालई क्षेत्रों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से नदी, नाले और गाढ़ – गदेर उफान पर बने हुए हैं। सुरक्षा को देखते हुए तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। वहीं विश्व धरोहर फूलों की घाटी आजकल देश – विदेशी पर्यटकों से गुलजार है। भारी वर्षा के चलते फूलों की घाटी में घूसा नाले में उफान आने से मंगलवार को पर्यटन फंस गए थे। जिनको पार्क प्रशासन की टीम द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद फूलों की घाटी पार्क प्रशासन भी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। एहतियातन नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ और वन रेंज अधिकारी चेतना काण्डपाल ने पर्यटकों की सुरक्षा के चलते आज बुधवार को फिलहाल एक दिन के लिए फूलों की घाटी की सैर पर रोक लगाई है। सभी प्रकृति प्रेमी घांघरिया बैस कैंप में डेरा डाल कर मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

