
हेमकुंड साहिब : सज गया दशम बादशाह जी श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का दरबार,खत्म होगा इंतजार, कल खुलेंगे कपाट
संजय कुंवर श्री हेमकुंड साहिब धाम/ चमोली
हेमकुंड साहिब : पवित्र सप्त श्रृंग हिम शिखरों के मध्य शोभित श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट खुलने में अब चंद घंटों का समय बाकी है। श्रद्धालुओं का खत्म होने वाला है इंतजार। सिक्ख धर्म के दशम गुरु सच्चे बादशाह श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का सज गया दरबार। कल 25 मई को खुल रहे है गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट।

उत्तराखंड के चमोली जनपद में स्थित उच्च हिमालई लोकपाल घाटी में मौजूद सिक्ख धर्म आस्था का पवित्र धाम श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट 25 मई को खुल रहे हैं।कपाट खुलने की सभी तैयारियां संपन्न हो गई हैं। इस बीच पंज प्यारों की अगुवाई में इस यात्रा सीजन का पहला जत्था भी गोविंद धाम घांघरिया पहुंच चुका है, जो कल तड़के गुरु धाम श्री हेमकुंड साहिब को रवाना होगा। वहीं श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा को भव्यता के साथ तोरण पताकाओं और रंग बिरंगे गुब्बारों पुष्प गुच्छों के साथ करीब 7 कुंतल फूलों से सजाया गया है, सप्त श्रृंग चोटियों के मध्य दशम गुरु गोविंद सिंह जी की पवित्र तप स्थली धरती श्री हेमकुंड साहिब जी का अमृत कुंड हिम सरोवर अभी भी 90% फ्रीज हो रखा है। गुरु धाम में मौसम भी गुरु कृपा से सुहावना नजर आ रहा है। बात अगर गोविंद घाट की करे तो यहां आज प्रातः काल गोविंद घाट गुरुद्वारे के दरबार साहिब में विशेष अरदास पूजन शबद,गुरुवाणी पाठ के पश्चात पंज प्यारों की अगुवाई में यात्रा के अहम पड़ाव गोविंद घाट गुरुद्वारे से इस यात्रा सीजन के पहले जत्थे को गुरु सहाब के जयकारों और पंजाब से आए हुए विशेष बैंड बाजे की धुनों के बीच श्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना किया गया। यह संगत पंज प्यारों की अगुवाई में आज दोपहर तक गोविंद धाम घांघरिया पहुंच चुकी है, जहां से कल तड़के श्री हेमकुंड साहिब धाम के लिए रवाना होगी। जहां कल श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट खुलेंगे।

बता दें कि हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक तकरीबन 75 हजार श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा दिया है और ये सिलसिला ऑफ लाइन भी जारी है।
समुद्रतल से करीब 15, हजार फिट की ऊंचाई पर स्थित हुकुम साहिब जी श्री हेमकुंड साहिब धाम के कपाट खुलने से पूर्व15 किलोमीटर के पैदल गुरु आस्था पथ सहित यात्रा तैयारियों और श्रद्धालुओं के लिए तमाम मूलभूत सुविधाओं को लेकर क्या कुछ धरातल पर व्यवस्थाएं हुई इसका ग्राउंड जीरो जायजा लेकर लौटे पहाड़ रफ्तार चमोली ज्योतिर्मठ से हमारे विशेष संवादाता संजय कुंवर ने बताया कि इस बार गोविंद घाट गुरुद्वारे के समीप अलकनन्दा नदी के ऊपर नया पुल बनने के बाद कुछ दूरी तक श्रद्धालुओं को पैदल चल कर छोटे वाहन मिल जायेंगे जहां से पुलना गांव तक का 4 किलोमीटर तक का सफर छोटे वाहनों से तय करना होगा जिसके बाद श्रद्धालु आगे गुरु धाम तक के लिए पैदल यात्रा सहित एडीसी भ्यूंडार के माध्यम से उचित दरों पर डंडी कंडी पालकी घोड़ा खच्चर आदि बुक कर सकते हैं। वहीं इस बार श्रद्धालुओं को श्री हेमकुंड साहिब जी की यात्रा के दौरान आस्था पथ से लेकर हेमकुंड साहिब तक कम ही बर्फ नजर आ रही है। पूरा पैदल मार्ग श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए तैयार कर दिया गया है। रास्ते में एडीसी के पर्यावरण मित्र तल्लीनता के साथ गुरु आस्था पथ की साफ सफाई में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। अटलाकोटी में 70 मीटर करीब ग्लेशियर पसरा हुआ है जिसे काटकर सुगमता से आवाजाही वाला रास्ता बनाया गया है, फिलहाल श्रद्धालुओं को यही अटलाकोटी ग्लेशियर प्वाइंट तक ही घोड़ा खच्चर की सुविधा मिलेगी यहां से आगे सभी श्रद्धालुओं को पैदल किलो मीटर का आगे का सफर तय करना पड़ेगा हालांकि डंडी कंडी वाले ओर कुछ घोड़ा खच्चर वाले ग्लेशियर के दूसरे छोर पर भी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए खड़े नजर आ रहे है। और पालकी डंडी कंडी से बुजुर्ग और दिव्यांग विकलांग सहित छोटे बच्चों के लिए श्री हेमकुंड साहिब तक यात्रा के लिए सुविधा मौजूद है। श्रद्धालुओं के लिए पवन हंस हेली सेवा भी गोविंद घाट हेलीपेड से काँजिला खर्क हेलीपेड घांघरिया तक के लिए इस बार भी संचलित हो रही है। जिसके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग लगातार जारी है। यात्रा को देखते हुए श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने सभी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया है। गोविंद घाट गुरुद्वारे से लेकर श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा तक संगत के लिए लंगर से लेकर रहने खाने,स्वास्थ्य मेडिकल टीम,एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम फिजियोथैरिपी,जूस, जलपान से लेकर हर तरह की सुविधाएं प्रदान की गई है।
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के मुख्य बेस कैम्प घांघरिया गोबिंद धाम में श्रद्धालुओं के लिए गुरुद्वारे में पूरी व्यवस्था है। श्रद्धालु होटलों लॉज और टेंट कालोनियों में भी रात्रि विश्राम कर सकते हैं। करीब 10 हजार श्रद्धालुओं के लिए घांघरिया में होटलों लॉज, और कैंप के माध्यमों से ठहरने की व्यवस्था बनी हुई है। जिला प्रशासन ने भी श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए आस्था पथ पर लोक निर्माण विभाग के मजदूरों को जहां अटलाकोटी में ग्लेशियर प्वाइंट पर बने मार्ग पर तैनात किया हुआ है,तो आज SDRF टीम भी ग्लेशियर प्वाइंट पर संगतों को सुगमता के साथ रास्ता पार कराने के लिए मोर्चा संभाल लेगी। वहीं आज दोपहर तक करीब 4000श्रद्धालु गोविंद धाम पहुंच चुके हैं। गोविंद घाट पुलना से लेकर श्री हेमकुंड साहिब तक एडीसी भ्यूंडार के तहत पंजीकृत दुकानों ढाबों के खुलने के बाद आज से रौनक बढ़ गई है। श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के पहले जत्थे के गोविंद घाट से घांघरिया गोबिंद धाम पहुंचने के बाद भ्यूंडार लोकपाल घाटी में शीतकाल का पसरा सन्नाटा श्रद्धालुओं की आवाजाही के साथ साथ घोड़ा खच्चर डंडी कंडी पालकी वालो की चहक कदमी और पूरे गुरु मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे वाहे गुरु जी के जयकारे और बोले सोनिहाल के उद्घोष से टूटने लगा है। श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि कपाट खुलने की सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं देश विदेश के श्रद्धालू सुगमता से श्री हेमकुंड साहिब जी की यात्रा कर सके इसको लेकर प्रदेश सरकार और गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी पूरी तरह सजग है।

