गोविंदघाट : हिन्दू पौराणिक तीर्थ लक्ष्मण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

Team PahadRaftar

 

लोकपाल तीर्थ : हिन्दू पौराणिक तीर्थ श्री लक्ष्मण लोकपाल महाराज जी के कपाट खुले

संजय कुंवर श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर से हेमकुंड साहिब

15हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित उत्तराखंड के पौराणिक हिंदू उच्च हिमालई तीर्थ श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुले, ठीक आज दोपहर में 2 बजकर 30 मिनट पर विधि विधान पूर्वक खुले श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के श्री कपाट. पुलना भ्यूंडार घाटी के आराध्य देव है श्री लोकपाल लक्ष्मण महाराज जी, इस अवसर पर पुलना घाटी के स्थानीय लोगों ने पवित्र हिम सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर श्री लोकपाल लक्ष्मण महाराज जी के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित कर क्षेत्र के सुख समृद्धि की मनोकामना की। मंदिर के मुख्य पुजारी भगवती प्रसाद पांडे की अगुवाई में कल ब्रह्म मुहूर्त से रुद्र अभिषेक और अन्य पूजाएं संपादित की जाएंगी।

Next Post

गौचर में निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान रैली

गौचर में निकाली गई भाजपा नगर मंडल के नेतृत्व में तिरंगा शौर्य सम्मान रैली केएस असवाल गौचर : आपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता पर नगरपालिका क्षेत्र गौचर में भाजपा नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने विशाल तिरंगा शौर्य रैली निकाली गई। इस तिरंगा शौर्य रैली में नगर क्षेत्र […]

You May Like