
श्री हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के बाद का नजारा, गुरु महाराज के प्रति अगाध आस्था और श्रद्धा बर्फबारी पर भारी श्री हेमकुंड साहिब पहुंचे आज 2200 श्रद्धालु
संजय कुंवर, श्री हेमकुंड साहिब
सूबे के उच्च हिमालई क्षेत्रों में आज दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज। चमोली जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही बर्फबारी, सिक्ख धर्म स्थल श्री हेमकुंड साहिब सहित चिनाप वैली, एरा टॉप, वैली ऑफ फ्लावर्स सहित नीति घाटी, द्रोणागिरी वैली में बर्फबारी की खबर।
आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में साढ़े 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित श्री लोकपाल हेमकुंड साहिब धाम की है ये ताजा तस्वीरें, जहां श्रद्धालु श्री लोकपाल हेमकुंड साहिब जी के दर्शनों के साथ साथ बर्फबारी का भी आनंद उठा रहे हैं। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन कमेटी के सीनियर मैनेजर सरदार सेवा सिंह ने बताया कि धाम में आज भी कुछ इंच की हल्की बर्फबारी हुई है जिसके चलते धाम में ठंडक बढ़ी है गुरुद्वारा परिसर के सामने की सप्त श्रृंग चोटियों में भी बर्फबारी हुई है लेकिन यात्रा सुगमता के साथ जारी है। श्रद्धालु बर्फबारी के दुर्लभ प्राकृतिक दृश्यों के बीच गुरु महाराज जी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं।

