गोविंदघाट : फूलों की घाटी में फिर लौट आई रौनक, 299 पर्यटकों ने उठाया लुत्फ

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

फूलों की घाटी : दो दिनों से बंद विश्व धरोहर फूलों की घाटी में दिखी रौनक, आज 299 पर्यटकों ने उठाया घाटी का लुत्फ।

उच्च हिमालई क्षेत्रों में बारिश के अलर्ट के मद्दे नजर पिछले दो दिनों से बंद विश्व प्राकृतिक धरोहर स्थल फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान के प्रवेश द्वार आज फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। घांघरिया बैस कैम्प में घाटी के खुलने का इंतजार कर रहे प्रकृति प्रेमी पर्यटकों के दल ने आज सुबह पार्क प्रशासन द्वारा वैली के प्रवेश द्वार खोलने पर उत्सुकता के साथ वैली ऑफ फ्लावर्स की तरफ रुख किया। घाटी में इन दिनों पुष्पों के अपने प्राकृतिक आवास में खिलने का सबसे अच्छा मानसूनी सीजन चल रहा है लिहाजा अगस्त माह वैली में पीक सीजन होता है। घाटी में बहने वाली पुष्पवती नदी के कोलाहल के बीच खासकर रिवर ब्यूटी प्वाइंट तक आजकल हिमालई ब्लॉसम जैसे गुलाबी पुष्पों की महक पर्यटकों को काफी आकर्षित कर रही है। पार्क की रेंज ऑफिसर चेतना काण्डपाल ने बताया कि दो दिनों बाद फिर से खुली वैली में आज 299 पर्यटक पहुंचे जिसमें 291 भारतीय पर्यटक ओर 8 विदेशी पर्यटक थे।

Next Post

ऊखीमठ : आपदा के 28 वर्षों बाद भी विस्थापन की राह ताकता बुरूवा गांव

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : 18 अगस्त 1998 को मदमहेश्वर घाटी में हुए भारी भूस्खलन से खतरे की जद में आए बुरूवा गांव का 28 वर्षों बाद भी विस्थापन न होने से ग्रामीणों की विस्थापन का राह निहारते – निहारते तीन दशक का समय गुजरने वाला है । 28 वर्षों बाद […]

You May Like