
संजय कुंवर
गोविंदघाट : सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब में मानसून कमजोर होते ही श्रद्धालुओं की संख्या धीरे – धीरे बढ़ने लगी है। अब तक दो लाख 62 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।
उत्तराखंड की चमोली जनपद में स्थित उच्च हिमालई क्षेत्र लोकपाल घाटी में विराजित सिक्ख धर्म आस्था का प्रमुख केंद्र और दशम बादशाह गुरु गोविंद सिंह जी महाराज को समर्पित तीर्थ स्थल गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिब धाम में यात्रा बड़ी सुगमता के साथ जारी है। गुरु धाम में इन दिनों सुहावने मौसम के चलते श्रद्धालुओं को सप्त श्रृंग हिम शिखरों के साथ साथ हिमालय की प्राकृतिक सुन्दरता को बेहद करीब से निहारने का अवसर मिल रहा है। गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के वरिष्ठ प्रबन्धक सरदार सेवा सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि आजकल गुरु महाराज की कृपा से गोविंद धाम से लेकर हेमकुंड साहिब तक यात्रा पथ बिलकुल ठीक ठाक है। अबतक गुरु महाराज के दरबार में करीब 2 लाख 62 हजार श्रद्धालुओं ने मत्था टेका है। अतः 10 अक्तूबर से पूर्व ही भी श्रद्धालु और संगते श्री हेमकुंड साहिब आने का प्लान बना रहे हैं वो निःसंकोच यात्रा पर आ सकते हैं, कतिपय श्रोतों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए मार्ग अवरुद्ध होने की भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है जो सरासर गलत अफवाहें हैं। गुरु महाराज जी का धाम सबके लिए खुला है और यात्रा पूरी तरह रफ्तार पकड़ रही है।
