गोविन्दघाट : विश्व पर्यावरण दिवस पर घांघरिया में चलाया सफाई अभियान

Team PahadRaftar

विश्व पर्यावरण दिवस पर फूलों की घाटी के बेस कैंप घांघरिया में गोविंदघाट रेंज ने चलाया स्वच्छता अभियान 

संजय कुंवर

गोविन्दघाट घांघरिया :  विश्व पर्यावरण दिवस के आवास पर फूलों की घाटी रेंज गोविंद घाट के तत्वाधान में आज वर्ल्ड हैरिटेज साईट वैली ऑफ फ्लावर्स के बेस कैंप घांघरिया में वृहद स्वच्छता अभियान चला कर श्री हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी आने वाले श्रद्धालुओं और प्रकृति प्रेमियों को गुरु आस्था पथ और विश्व धरोहर स्थल दोनो की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

रेंज के वन दरोगा अनूप कुमार और वन दरोगा जय प्रकाश के मार्ग दर्शन में चले इस स्वच्छता अभियान में सभी संगतों और प्रकृति प्रेमियों से अपील की गई की इस पवित्र गुरु धाम की स्वच्छता और विश्व प्राकृतिक धरोहर के पर्यावरण के प्रति अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए कूड़ा गार्बेज कूड़ा दान में ही डालें और आस्था पथ को गंदा न करें और न ही किसी को ऐसा करने दें। वहीं वन दरोगा जयप्रकाश, वन दरोगा अनूप कुमार और पूर्व वन सरपंच भ्यूंडार, संजय सिंह चौहान ने सभी लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभ कामनाएं देते हुए पर्यावरण की आम जनमानस में महत्ता को लेकर अपने विचार भी व्यक्त किए। इस स्वच्छता अभियान में वन विभाग, ईको विकास समिति, भ्यूंडार,पर्यावरण मित्र,घांघरिया पुलिस,सहित पुलना,घांघरिया के स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लेकर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपनी सहभागिता दी, इस दौरान घांघरिया छेत्र से काफी मात्रा में प्लास्टिक कूड़ा गार्बेज एकत्र कर उनके निस्तारण हेतु EDC के सुपुर्द किया गया।

Next Post

जोशीमठ : विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्या मंदिर में पर्यावरण प्रतियोगिता आयोजित, 55 पौधों का किया रोपण

संजय कुंवर  जोशीमठ : विश्व पर्यावरण दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जोशीमठ में वन विभाग जोशीमठ के सहयोग से छात्र – छात्राओं को पर्यावरण की प्रति अति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से विविध प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक लेफ्टिनेंट भारत भंडारी […]

You May Like