गोविंदघाट : फूलों की घाटी घांघरिया पैदल मार्ग पर चलाया स्वच्छता अभियान, जन-जागरूकता रैली

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

गोविंदघाट : स्वच्छता ही सेवा के तहत ईडीसी भ्यूंडार ने घांघरिया वैली मार्ग पर पर्यावरण संरक्षण रैली और जागरूकता कार्यक्रम चलाया।

श्री लोकपाल हेमकुंड साहिब सहित विश्व धरोहर स्थल फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के मुख्य पड़ाव गोविंद धाम घांघरिया में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा शुरू हो गया है। आज अभियान का आगाज एडीसी भ्यूंडार के चेयरमैन प्रवेंद्र चौहान ने वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क ट्रैक रूट पर स्वच्छता अभियान ओर पर्यावरण संरक्षण रैली के साथ किया। इसके तहत क्षेत्र में दशकों से पर्यावरण संरक्षण सहित कूड़ा प्रबंधन में अग्रणी ईको विकास समिति भ्यूंडार सहित वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क प्रशासन, जीएमवीएन, घांघरिया,पुलिस विभाग, होटल और व्यापार एसोसिएशन घांघरिया,गुरूद्वारा प्रबंधन,पुलना भ्यूंडार वैली के स्थानीय हित धारकों ने संयुक्त रूप से गोविंद धाम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया और  ईडीसी के पर्यावरण मित्रों के सहयोग से पूरे रूट पर प्लास्टिक कूड़ा गार्बेज का निस्तारण करते हुए जन-जागरूकता रैली के माध्यम से तीर्थ यात्रियों ओर पर्यटकों को गुरु आस्था पथ सहित विश्व धरोहर फूलों की घाटी की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर ईको विकास समिति भ्यूंडार के अध्यक्ष प्रवेंद्र चौहान ने बताया कि यह अभियान सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता ही सेवा का अंग है। जो पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होकर 2अक्टूबर तक चलेगा। आज गोविंद धाम घांघरिया में सभी यात्रा से जुड़े हित धारकों ने सामूहिक भागीदारी निभाते हुए इस स्वच्छता जागरूकता अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया है। जो घाटी सहित लोकपाल क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन बनाये रखने के लिए जरूरी भी है। इस तरह के अभियान आगे भी 2अक्टूबर तक जारी रहेंगे इस अवसर पर वन विभाग के कर्मचारियों सहित घांघरिया पुलिस, गढ़वाल मंडल विकास निगम घांघरिया के प्रबंधक कमल किशोर डिमरी, होटल एसोसिएशन सहित व्यापार मंडल ओर पुलना भ्यूंडार घाटी के प्रकृति प्रेमी युवक मौजूद रहे।

Next Post

ऊखीमठ : रासी राकेश्वरी मंदिर में जागरों का गायन हुआ संपन्न

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : मदमहेश्वर घाटी के ग्रामीणों की अराध्य देवी व पर्यटक गाँव रासी के मध्य में विराजमान भगवती राकेश्वरी के मन्दिर में दो माह तक चलने वाले देव जागरों का समापन भगवती राकेश्वरी को ब्रह्म कमल अर्पित करने के साथ हो गया है। देव जागरों के समापन अवसर […]

You May Like