शासन – प्रशासन ने ग्रामीणों की सुध नहीं ली तो विधानसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार – संजय कुंवर जोशीमठ

Team PahadRaftar
 सीमांत जोशीमठ के भलगांव के ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात में भारी बारिश से हुए भूस्खलन से गांव को खतरा पैदा हो गया है। शासन प्रशासन को ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार की चेतावनी दी  है।
सीमांत जोशीमठ के भलागांव अब आपदा की जद में शासन प्रशासन को लिखित मौखिक रूप से ज्ञापन भी दिया  गया। ग्राम प्रधान लक्ष्मण बुटोला ने कहा कि विधायक महेंद्र भट्ट सांसद, तीरथ सिंह रावत भी पहुंचे क्षेत्र में लेकिन अभी तक कोई  सुध नही ली गई। यही हालत रहा तो ग्राम पंचायत को भूस्खलन से अधिक खतरा पैदा होने का अंदेशा बना है। लोगों को विवश होकर विस्थापन की मांग के लिए शासन प्रशासन का घेराव के लिए विवश होना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा जल्द ही गांव का संज्ञान नहीं लिया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार के लिए उन्हें विवश होना पड़ेगा। विजया देवी ने कहा कि ऐसा ही हाल बना रहा तो कभी हम लोग मरे मिलेंगे! कहा कि जल्द गांव की सुध नहीं ली गई तो विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणहुक्कम सिंह का कहना है कि यही हालत रहे तो 2022 चुनाव बहिष्कार ही अंतिम विकल्प होगा।
Next Post

विकास जरूरी लेकिन परंपराओं का हनन स्वीकार नहीं: हरीश रावत

सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष हरीश रावत व कांग्रेसी नेता यशपाल आर्य ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन व पूजा अर्चना की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सूबे में आगामी विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस की सरकार आई तो सबसे पहले देवस्थानम बोर्ड को […]

You May Like