शासन – प्रशासन ने नहीं की मदद तो ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाया पैदल मार्ग – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

चमोली जिले के निजमुला घाटी के पाणा गांव में विगत दिनों हुई भारी बारिश व भूस्खलन से पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया था। जिसको खोलने में शासन – प्रशासन द्वारा कोई मदद नहीं की गई तो ग्रामीणों ने स्वयं ही श्रमदान कर सड़क खुलने का मन बनाया और दीवार निर्माण कर आवाजाही शुरू कर दी गई है। विगत दिनों हुई भारी बारिश व भूस्खलन से दशोली ब्लॉक के पाणा गांव का पैदल मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। जब शासन प्रशासन द्वारा पैदल मार्ग खोलने के लिए कोई मदद नहीं की गई तो ग्रामीणों ने स्वयं ही श्रमदान कर पैदल मार्ग बनाने का संकल्प लिया। मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों को बाजार तक पहुंचने और बीमार व्यक्तियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही थी। गांव की प्रधान कलावती देवी व सरपंच मोहन बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने श्रमदान कर पैदल मार्ग को खोला गया।

Next Post

चिपको नेत्री गौरा देवी के जन्म दिवस पर कांग्रेसियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि - संजय कुंवर जोशीमठ

विश्व प्रसिद्ध पर्यावरण नेत्री गौरा देवी के जन्मदिवस पर जोशीमठ में कांग्रेसियों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। ब्लाक सभागार जोशीमठ पैनखडा में आज अंतराष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण आंदोलन की जननी और चिपकी नेत्री गौरा देवी के जन्म दिन पर उन्हे श्रद्धा सुमन और पुष्पाजली अर्पित किया […]

You May Like