गोपेश्वर : भाजपा द्वारा वोटर चेतना अभियान कार्यक्रम आयोजित

Team PahadRaftar

गोपेश्वर : बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी ” वोटर चेतना महाअभियान” कार्यक्रम की कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय गोपेश्वर ग्वीलों में संपन्न हुई। कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल  की अध्यक्षता में कार्यशाला सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक सत्येंद्र असवाल ने वोटर चेतना महाअभियान विषय पर तमाम जानकारी कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं के मध्य रखी। कार्यशाला में मुख्य वक्ता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व वर्तमान में जिला सहप्रभारी रुद्रप्रयाग श्री रघुवीर बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं की ज़िम्मेदारी है कि बूथ पर कोई वोटर सूची में आने से छूटे तो नही हैं। हर कार्यकर्ता वोटर सूची में अपने अपने बूथों मे छूटे वोटरों, वोटरों के नाम ,जन्म तिथि, वोटर का पता का शुद्धिकरण करने में सरकार को तरफ से नियुक्त बूथ स्तर के अधिकारी से सम्पर्क कर वोटर सूची ठीक करनी है।  कार्यकर्ता शांतिपूर्वक तरीके से इस सरकारी तंत्र के साथ समन्वय कर इस आभियान मे अपना सहयोग देंगे। हर कार्यकर्ता वोटर सूची को लेकर ठीक से जांच करें।कार्यशाला में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरक सिंह नेगी, कार्यक्रम के विधानसभा सहसंयोजक डॉ मातवर सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर पुष्पा पासवान, जिला महामंत्री भाजपा कुलदीप वर्मा, सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नन्दन बिष्ट, संदीप रावत, भगत बिष्ट जी, खिलाफ सिंह गड़िया, महिला मोर्चा गढ़वाल संयोजक चंद्रकला तिवारी, भाजपा वरिष्ठ नेत्री गणेशी देवी, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र हटवाल, जिला कार्यालय प्रभारी विनोद कनवासी,प्रियंका बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेत्री,सरोज कुंवर,जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महावीर रावत, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष कीरत भंडारी,दशोली मंडल अध्यक्ष बल्लभ थपलियाल, गोपेश्वर नगर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र राणा जी, पीपल कोटी नगर मंडल अध्यक्ष विरेंद्र फर्स्वाण, कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा ने किया।

Next Post

भगवती राजराजेश्वरी व वाणासुर महाराज की देवरा यात्रा पहुंची गुप्तकाशी

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : केदार घाटी के खूबसूरत वादियों में बसे पर्यटक गांव लमगौण्डी ( शोणितपुर) में 26 वर्षों बाद आयोजित भगवती राज राजेश्वरी एवं वाणासुर महाराज की 17 दिवसीय दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ की नगरी गुप्तकाशी पहुंच गयी है। भगवती राज राजेश्वरी एवं वाणासुर महाराज की […]

You May Like