संजय कुंवर

चमोली : चतुर्थ केदार भगवान रूद्रनाथ धाम के कपाट विधि-विधान से आज सुबह शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान के साथ ही सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

चतुर्थ केदार रूद्रनाथ धाम समुद्र तल से 2290 मीटर की उंचाई पर प्राकृतिक सौंदर्य के मध्य हिमालय की गोद में स्थित है। यहां भगवान शिव के मुखारविंद के दर्शन होते हैं।

ग्रीष्मकाल में भगवान रूद्रनाथ के कपाट छह माह के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाते हैं। इस दौरान छह माह गोपीनाथ मंदिर में भोले के दर्शन होते हैं। इस वर्ष शीतकाल के लिए चतुर्थ केदार रूद्रनाथ के कपाट आज बृहस्पतिवार को शुभ लग्न में विधि-विधान के साथ बंद हो गए हैं। भगवान की चल विग्रह डोली मंदिर से गोपीनाथ के लिए विदा हो गई है। अब छह माह गोपीनाथ मंदिर में दर्शन किए जा सकते हैं। वहीं कपाट बंद होने पर फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान ने भगवान रूद्रनाथ के दर्शन कर मनौती मांगी। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
