गोपेश्वर : कुश्ती में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नन्दी को एसपी ने किया सम्मानित

Team PahadRaftar

22 वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस कुश्ती क्लस्टर-2023 प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली म0कां0 नन्दी को पुलिस अधीक्षक चमोली ने किया सम्मानित।

28 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित पुलिस लाइन उधम सिंह नगर (रुद्रपुर) में आयोजित 22 वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस कुश्ती क्लस्टर-2023 प्रतियोगिता में जनपद चमोली पुलिस की तरफ से म0कां0 नन्दी ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक व 57 किलोग्राम भार वर्ग वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
बुधवार को पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में पुलिस अधीक्षक  प्रमेन्द्र डोबाल ने उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर म0कां0 नन्दी को नगद पारितोषिक से सम्मानित किया व शुभकामनाएं दी गई।

Next Post

चमोली : वीर जवानों के सम्मान में 9 से 30 अगस्त तक चलाया जाएगा मेरी माटी-मेरा देश अभियान

वीर जवानों के सम्मान में 09 से 30 अगस्त तक चलाया जाएगा मेरी माटी-मेरा देश अभियान, हर ग्राम पंचायत और विकासखंड से कर्तव्य पथ नई दिल्ली तक निकाली जाएगी माटी यात्रा, मेरी माटी-मेरा देश अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम ने ली बैठक। चमोली : आजादी के अमृत महोत्सव […]

You May Like