गोपेश्वर : सगर – गंगोलगांव के ग्रामीणों ने फसल सुरक्षा को चैन फेंसिंग के लिए सांसद को भेजा ज्ञापन

Team PahadRaftar

सगर – गंगोल गांव में फसलों की सुरक्षा को लेकर चैन फैंसिंग योजना को लेकर सांसद को भेजा ज्ञापन

गोपेश्वर : आए दिन फसलों को नुकसान के साथ जंगली जानवरों से परेशान सगर गंगाेलगांव के काश्तकारों ने फसलों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग व सासंद को ज्ञापन भेजा है।

वार्ड संख्या एक सभासद सुशीला देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों के शिष्ट मंडल ने केदारनाथ वन्य प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी से मुलाकात कर क्षेत्र में आए दिन जंगली जानवरों द्वारा काश्तकारों की फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर क्षेत्र में चेन फैंसिंग के साथ उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है जिसको लेकर सांसद अनिल बलूनी को भी ग्रामीणों ने ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि सगर,गंगोलगांव के ग्रामीणों का मुख्य व्यवसाय पशुपालन ,कृषि, बागवानी है। अधिकांश ग्रामीण काश्तकारी कर ही अपना गुजर बसर करते हैं। काश्तकार दिन-रात मेहनत कर अपनी खेती बाडी को संवारने में लगेे हैं, लेकिन आए दिन जंगली जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने से काश्तकारों की मेहनत भी बर्बाद हो रही है जिससे परेशान नागरिकों ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत कई बार चैन फैंसिंग योजना को लेकर पत्राचार किया गया है बावजूद आज तक स्थिति जस की तस बनी है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने सांसद को ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण को लेकर ज्ञापन भेजा है।

काश्तकार रविंद्र सिंह का कहना है कि आए दिन जंगली जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है ग्रामीण महिलाएं रात्रि को जागकर किसी तरह से अपनी फसलों को बचा रहे हैं लेकिन आए दिन जिले में रात्रि वर्षा के चलते ग्रामीणों को रातजगा करना किसी चुनौती से कम नहीं है बताया कि इन दिनों दाल, झंगोरा,मंडुवा,सहित नगदी फसल खेतों में हो रखी है लेकिन रात्रि को जंगली जानवरों द्वारा खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने सगर गंगेालगांव में चैन फैंसिंग योजना स्वीकृत किए जाने की मांग की है। ज्ञापनदाताओं में सतेंद्र रावत,विजय देवी,रीना देवी,सावित्री देवी, मनोज सिंह,राकेश सिंह ,अरविंद सिंह, सोन सिंह शशि देवी सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

Next Post

गोपेश्वर : भारत रत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत की जयंती पर किया याद

गोपेश्वर : महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व गृहमंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की 138 वीं जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने शहीद स्मारक पार्क में उनकी प्रतिमा पर […]

You May Like