नाबालिग से दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गोपेश्वर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार
केएस असवाल
गोपेश्वर : कोतवाली गोपेश्वर में 24 फरवरी को एक व्यक्ति द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई कि 23 फरवरी की रात गौरव सेंजवाल निवासी कुण्ड कॉलोनी गोपेश्वर ने उनकी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला – फुसलाकर ले गया। आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध और घिनौना कृत्य किया गया। साथ ही पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक सुरजीत पंवार के निर्देश पर मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिशीघ्र कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी गौरव कुमार को 24 जनवरी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
