गोपेश्वर : प्रकृति पर्व हरेला पर महाविद्यालय में फलदार पौधों का रोपण

Team PahadRaftar

गोपेश्वर : हरेला पर्व पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली की नमामि गंगे इकाई द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में हरेला पखवाड़ा मनाया गया। जिसकी थीम है एक पेड़ मां के नाम। यह कार्यक्रम एक पखवाड़े तक चलेगा।

नमामि गंगे इकाई द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य आवास व बीएड विभाग में स्वच्छता अभियान चलाया गया व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल तथा अन्य प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवियों द्वारा विभिन्न फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया. जिसमें माल्टा,नींबू, तेजपत्ता, अनार आदि के वृक्ष शामिल थे। इस अवसर पर लगाए गए पौधों को गोद लेकर उनकी नियमित देखभाल करना भी सुनिश्चित किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में नमामि गंगे इकाई के संयोजक डॉ० सबज कुमार सैनी, डॉ० जे० एस० नेगी , डॉ० दर्शन सिंह नेगी, डॉ० विधि ढौंडियाल, डॉ० सरिता पंवार, डॉ० ललित मोहन तिवारी , डॉ ० नाभेंद्र गुसाईं , डॉ० मनीष कुमार मिश्र, डॉ०जोगेंद्र, डॉ० दिगपाल सिंह नेगी ,डॉ० राजकुमार कश्यप, डॉ० कृतिका गुसाईं, डॉ० प्रीति चौहान व नमामि गंगे इकाई के स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

Next Post

लोकपर्व हरेला : बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद के नेतृत्व में वृक्षारोपण

संजय कुंवर  ज्योतिर्मठ : प्रकृति पूजन पर्व हरेला पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती के नेतृत्व में हुआ वृक्षारोपण। प्रकृति पूजन और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा भी अवसर […]

You May Like