संजय कुंवर
चमोली : एनटीपीसी जोशीमठ ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर को दी आधुनिक एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर की समर्पित।
सोमवार को एनटीपीसी ने सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के तहत जिला चिकित्सालय गोपेश्वर को 30 लाख कीमत की अत्याधुनिक एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस दी गई। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर जिला चिकित्सालय को समर्पित की गई।
इस ALS एम्बुलेंस में वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर समेत कई उच्च तकनीकी जीवन रक्षक उपकरण शामिल हैं, जो आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और भी प्रभावी बनाएंगे। पहाड़ी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की पहुंच में आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए यह एम्बुलेंस गंभीर रूप से बीमार और घायल मरीजों को त्वरित एवं प्रभावी उपचार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी, सी.एम.ओ. डॉ. अभिषेक गुप्ता, एनटीपीसी के AGM (मानव संसाधन) राजेश बोईपाईं, DGM (R&R) डी.एस. गर्ब्याल तथा कार्यपालक श्री तुषार पटले उपस्थित थे।
एनटीपीसी की यह पहल सामुदायिक विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। जिला प्रशासन एवं चिकित्सालय के अधिकारियों ने इस योगदान की उच्च प्रशंसा करते हुए इसे क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

