गोपेश्वर में छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

गोपेश्वर : हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। शनिवार को पूरे जनपद में शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने भव्य जन जागरूकता रैली निकालकर सभी को अपने घरों में तिरंगा लगाने का संदेश दिया। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में स्थानीय शिक्षण संस्थाओं ने गोपीनाथ मंदिर से अपने अपने विद्यालयों तक बाजे-गाजे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। छात्रों ने अपने-अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश भक्ति गीतों के साथ भारत माता के जयकारों के नारे लगाए। यात्रा में शामिल छात्रों ने सभी से घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। तिरंगा रैली में बडे आकार का राष्ट्रीय ध्वज आकर्षक का केंद्र रहा।

 

ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर घर तिंरगा अभियान को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है और ग्रामीण अपने घरों में तिरंगा झंडा लगा रहे हैं। अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्रीयता जागृत करने का महापर्व है। इसे पूरी श्रद्धा के साथ मनाए। तिरंगे की आन, बान, शान के लिए न जाने कितने राष्ट्र प्रेमियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। हर घर तिरंगा आज उन रणबांकुरों के लिए सच्ची श्रद्वांजलि है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि तिरंगा फहराने के लिए इंडियन फ्लैग कोड का भी विशेष ध्यान रखे और अपने घरों में आज से 15 अगस्त तक तिरंगा अवश्य फहराए।

Next Post

केदारनाथ धाम के साथ केदारघाटी के गांव - गांव में हर घर तिरंगा अभियान की गूंज - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर आयोजित किये जा रहे हैं। मुख्य बाजारों से लेकर गाँव की चौपालों तक देश भक्ति के गानों व गीतों से वातावरण देश भक्तिमय बना हुआ है। हर घर में तिरंगा लहराने से ग्रामीणों में भारी […]

You May Like